Home World पहले पुलिस को किया फोन, आकर मुलाकात की और यूनिवर्सिटी में चला दी अंधाधुंध गोलियां, 3 की मौत

पहले पुलिस को किया फोन, आकर मुलाकात की और यूनिवर्सिटी में चला दी अंधाधुंध गोलियां, 3 की मौत

0
पहले पुलिस को किया फोन, आकर मुलाकात की और यूनिवर्सिटी में चला दी अंधाधुंध गोलियां, 3 की मौत

[ad_1]

वॉशिंगटन. अमेरिका के लास वेगास स्थित नेवादा विश्वविद्यालय में भीषण गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 1 शख्‍स के घायल होने की सूचना है. साथ ही एक संदिग्ध के भी मारे जाने की खबर है. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस को पहले ही संकेत दिया था और दोपहर के आसपास कॉल कर पुलिस अधिकारियों से विश्वविद्यालय में मुलाकात भी की थी.

पुलिस के मुताबिक, कम से कम दो जगह गोलीबारी हुई, वहीं पुलिस ने शूटर की पहचान या हमले के मकसद का खुलासा नहीं किया है. लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर हमले में 3 लोगों की मौत की सूचना दी और 1 अन्य की हालत को गंभीर बताया है. गोलीबारी के कारण बुधवार रात को विश्वविद्यालय का बास्केटबॉल मैच को भी रद्द कर दिया गया. 

इससे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में एक घर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत 5 लोगों की मौत हुई थी. क्लार्क काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया था कि दोपहर में करीब एक बजे एक फोन कॉल के बाद अधिकारियों ने वाशिंगटन के ऑर्चर्ड्स में स्थित एक घर में कई शव पाए. बयान में कहा गया कि परिवार के एक सदस्य को घर के एक व्यक्ति से मोबाइल पर एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि हमलावर ने वहां लोगों को नुकसान पहुंचाया है. पुलिस ने घर के अंदर की निगरानी करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसमें अचेत पड़े लोग दिखाई दे रहे थे.

‘हमें नहीं चाहिए…’ चोरों को चाहिए था iPhone, चोरी में मिला एंड्रॉयड तो कर दिया वापस

पहले पुलिस को किया फोन, आकर मुलाकात की और यूनिवर्सिटी में चला दी अंधाधुंध गोलियां, 3 की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने गोलीबारी के बाद इमारतों को खाली करा लिया. लास वेगास हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है. यह शहर अमेरिका की अब तक की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी का स्थल भी था, जब 2017 में एक बंदूकधारी ने एक भीड़ भरे संगीत समारोह में गोलीबारी की थी, जिसमें 60 लोग मारे गए थे. गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल देश में 600 से अधिक सामूहिक गोलीबारी दर्ज की गई है.

Tags: America News, Crime News, Firing

[ad_2]

Source link