Home National पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31मई को होगी मॉक ड्रिल, आदेश जारी

पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31मई को होगी मॉक ड्रिल, आदेश जारी

0
पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31मई को होगी मॉक ड्रिल, आदेश जारी

[ad_1]

मॉक ड्रिल
Image Source : FILE
मॉक ड्रिल

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31 मई को ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। पहले इसे 29 मई को किया जाना था लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित करना पड़ा था। अब मॉक ड्रिल का आयोजन 31 मई को होगा। यह मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात सहित पाकिस्तान की सीमा से लगे सभी पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी।

मॉक ड्रिल का आयोजन इसलिए कराया जा रहा है ताकि भविष्य में दुश्मन मुल्क की ओर से होनेवाले हमलों को लेकर नागरिक सतर्क रहें। उन्हें हमले की स्थिति में कैसे अपना बचाव करना है इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किमी लंबा बॉर्डर है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा पाकिस्तान से लगती है। 

 

 

 

 

Latest India News



[ad_2]

Source link