[ad_1]
हाइलाइट्स
आलू में कई ऐसे एन्जाइम होते हैं जो स्किन के दाग धब्बों को कम कर सकते हैं.
इन होम रेमेडीज के इस्तेमाल से पहले हमेशा स्किन पर पैच टेस्ट जरूर कर लें.
Potatoes To Get Rid Of Pigmentation: स्किन केयर का अभाव, खानपान में लापरवाही, प्रदूषण, धूप या हार्मोनल बदलावों की वजह से स्किन पर दाग धब्बों का होना स्वाभाविक है. ये दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं. खासतौर पर अगर स्किन पर पिगमेंटेशन के दाग हो जाएं तो इन्हें हटाना काफी चैलेंजिंग काम होता है. ऐसे में दादी नानी के जमाने से ही इन जिद्दी दाग को हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है. आलू ना केवल साधारण दाग धब्बों को हल्का करने का काम कर सकता है, यह पिगमेंटेशन के दाग को भी आसानी से कम कर सकता है. तो आइए जानते हैं इसे आप किस तरह स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं.
आलू नींबू मास्क – एक समूचा आलू लें और इसे धोकर अच्छी तरह मिक्सी में पीस लें. अब एक कटोरी में इसे छानकर रस अलग कर लें. अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और कॉटन की मदद से इसे दाग वाली जगहों पर लगाएं. 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें. इस तरह सप्ताह में 3 दिन यह मास्क स्किन पर लगाएं.
दही आलू मास्क – एक आलू लें और धोकर इसे मिक्सी में पीस लें. अब एक कटोरी में इसे छानकर रस निकाल लें. अब इसमें दो चम्मच दही मिलाएं और फेट लें. इसे आप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट सूखने दें. फिर ठंडे पानी से इसे धो लें. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को नरिश करने के साथ साथ ग्लाइंग और दाग रहित बनाता है.
ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
खीरा आलू मास्क- एक खीरा और एक आलू लें. अब इन दोनों को अच्छी तरह धो लें और इन्हें कद्दूकस कर लें. अब मसलिन के कपड़े में इसे रखें और गाड़कर रस एक कटोरी में रख लें. अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. इस्तेमाल से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर ले लें. अगर सेंसिटिव स्किन है तो अधिक देर तक इसे स्किन पर ना रखें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fashion, Home Remedies, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : August 30, 2023, 07:57 IST
[ad_2]
Source link