[ad_1]
Foods to Avoid on a Fatty Liver: लीवर शरीर से सभी टॉक्सिन को बाहर निकालता है। हालांकि, इसका फैटी हो जाना जानलेवा साबित हो सकता है। ये एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं। इन दिनों कम उम्र में भी लोग इसके कारण परेशान हैं। इस बीमारी के हो जाने पर खान पान का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में यहां कुछ चीजें बता रहे हैं, जिन्हें पूरी तरह से अवॉइड करना बेहतर है। जानिए-
यह भी पढ़ें: काली चाय पीने से भी हेल्थ को मिलते हैं गजब के फायदे, आपको पता हैं?
फैटी लीवर होने पर किन चीजों को अवॉइड करें (Food To Avoid in Fatty Liver)
1) नमक
अगर आपको फैटी लीवर होने की समस्या है तो आपको सोडियम की खपत को कम करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा नमक खाते हैं तो इसकी मात्रा को धीरे-धीरे कम करें।
2) फ्राइड खाना
फाई की हुई चीजों को खाने से बचना चाहिए। जितनी भी फ्राइड चीजें होती हैं उनमें फैट और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में ये आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ ये फैटी लीवर की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
3) लाल मांस
रेड मीट में संतृप्त फैट होते हैं। जो फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकते हैं, ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए। रेड मीट में टॉक्सिन्स भी होते हैं जो सही तरीके से संसाधित न होने पर सूजन पैदा करके हेल्थ को खराब कर सकते हैं।
4) शराब
फैटी लीवर होने पर शराब से बचना चाहिए। अल्कोहल न केवल फैटी लिवर की बीमारी का कारण बन सकता है, बल्कि यह मौजूदा स्थिति को और भी बदतर बना सकता है।
5) शक्कर
हेल्श के लिए शक्कर वैसे भी नुकसानदायक है। अगर फैटी लीवर की समस्या है तो आपको शक्कर में कटौती करनी चाहिए। फिर चाहें फलों के रस और शहद जैसी चीजों में नेचुरल रूप से प्राप्त शुगर ही क्यों ना हो।
6) रिफाइंड कार्ब्स
सफेद कार्ब्स जैसे सफेद ब्रेड और पास्ता से बचना चाहिए। इसके बजाय, आप उन्हें साबुत अनाज के तौर पर जैसे कि क्विनोआ, गेहूं की रोटी और काली बीन पास्ता से बदल सकते हैं।
7) फैटी चीजों से बचें
फैटी लीवर में मक्खन, घी जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। चाहें तो हेल्दी फैट जैसे जैतून, एवोकैडो और कोल्ड-प्रेस्ड नट ऑयल को डायट में रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हाई बीपी में रामबाण साबित होती हैं किचन में मौजूद ये चीजें, कुछ ही देर में दिखने लगता है फर्क
[ad_2]
Source link