Home Life Style फ्रिज के पीछे क्यों लगी होती है काली जाली? बिना जाली लगी फ्रिज और इसमें क्या है अंतर? किसमें आता है बिजली बिल कम

फ्रिज के पीछे क्यों लगी होती है काली जाली? बिना जाली लगी फ्रिज और इसमें क्या है अंतर? किसमें आता है बिजली बिल कम

0
फ्रिज के पीछे क्यों लगी होती है काली जाली? बिना जाली लगी फ्रिज और इसमें क्या है अंतर? किसमें आता है बिजली बिल कम

[ad_1]

Fridge buying tips: गर्मी के मौसम में अगर घर का फ्रिज अचानक खराब हो जाए, तो सारा खाना खराब होने लगता है. कमरे के तापमान में आप कोई भी फ्रेश खाना, फल, सब्जियों, ब्रेड, दूध, दही, बटर आदि चीजों को लंबे समय तक नहीं रख सकते हैं. ऐसे में फ्रिज अब एक बेहद ही जरूरी सामान है, जो हर घर में आज मौजूद होता ही है. यदि आप भी नया फ्रिज खरीदने का सोच रहे हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान दें, ताकि वे जल्दी खराब न हो, अच्छी तरह से कूल और फ्रेश रखे सभी चीजों को. फ्रिज ऐसा भी हो जो बिजली का बिल अधिक न उठाए. वैसे तो अब मार्केट में कई तरह के हाई टेक फ्रिज आने लगे हैं, लेकिन जब भी फ्रिज लें, कुछ बेसिक चीजों पर जरूर ध्यान दें. आपने देखा होगा कि किसी-किसी फ्रिज के पीछे जाली लगी होती है, तो किसी में ये जाली नहीं होती है. आपने कभी सोचा है कि ये क्यों लगी होती है, इससे क्या होता है? कौन सा फ्रिज बेहतर है?

फ्रिज के बैक में लगी जाली का क्या है काम?
-जाली या बिना जाली वाली फ्रिज का सीधा संबंध कॉइल से होता है. जिसमें काले रंग की जाली पीछे की तरफ लगी होती है, वह डायरेक्ट कूलिंग तकनीक पर काम करती है. यह कूलिंग कॉइल है. इसके जरिए फ्रिज में चारों-तरफ ठंडी हवा प्राकृतिक तरीके से पहुंचती और फैलती है.

– बिना जाली वाली फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री कहलाती है. इसमें फैन लगा होता है, जिसके जरिए ही फ्रिज में अंदर ठंडी हवा जाती है. हालांकि, जाली लगी फ्रिज की तुलना में इस फ्रिज के फ्रीजर में बहुत अधिक बर्फ नहीं जमती है. जाली वाली फ्रिज में आपको डिफ्रॉस्ट करके बर्फ को मैनुअली हटाने की जरूरत पड़ती है.

– यदि आप फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज लेते हैं तो इसमें ऑटोमेटिक तरीके से खुद ब खुद जमी हुई एक्स्ट्रा बर्फ हटती रहती है. कहने का मतलब ये है कि जाली और बिना जाली वाली फ्रिज के काम करने की टेक्नोलॉजी में फर्क है. जाली वाली सिंपल तो बिना जाली वाली फ्रिज स्मार्ट टेक्नोलॉजी से वर्क करती है.

किसमें कितनी बिजली होती है खर्च?
बिना जाली वाली की तुलना में जाली लगी फ्रिज कम बिजली खपत करती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फैन और ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट सिस्टम नहीं होता है. इस तरह का फ्रिज बजट में भी होता है. जिनके पास अधिक पैसे नहीं, लोअर मिडिल क्लास, स्टूडेंस, घर में स्पेस अधिक नहीं, तो ऐसी फ्रिज ले सकते हैं. बहुत हाई टेक फ्रिज की बजाय सस्ता, टिकाऊ, बेसिक फ्रिज चाहिए, तो आप जाली वाली फ्रिज खरीद सकते हैं. वहीं, बिना जाली वाली फ्रिज फुली ऑटोमेटिक तरीके से काम करते हैं, इसलिए ये काफी महंगे आते हैं. इसमें फैन, हीटर, सेंसर, फ्रॉस्ट-फ्री होने के कारण बिजली अधिक खर्च होती है. लेकिन आप चाहते हैं हाई टेक फ्रिज लेना और बजट भी है बढ़िया तो आप बिना जाली लगी फ्रिज भी खरीद सकते हैं.

मेंटेनेंस और साफ-सफाई का ध्यान
जाली लगी फ्रिज को रेगुलर साफ न करें तो इस पर मिट्टी, झोल की मोटी परत जम जाती है. साथ ही बार-बार आपको मैनुअली डिफ्रॉस्ट करना होता है, ताकि फ्रीजर में जमी मोटी एक्स्ट्रा बर्फ पिघल जाए. वहीं, बिना जाली वाली फ्रिज में इन सब कामों से आप बचे रहते हैं. अब आप अपने बजट, बिजली बिल, स्पेस, परिवार छोटा-बड़ा, अपनी जरूरतों आदि को ध्यान में रखकर फ्रिज खरीद सकते हैं.

[ad_2]

Source link