Home National हरियाणाः लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा, एंबुलेंस में छोड़कर भागा प्रेमी

हरियाणाः लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा, एंबुलेंस में छोड़कर भागा प्रेमी

0
हरियाणाः लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा, एंबुलेंस में छोड़कर भागा प्रेमी

[ad_1]

Last Updated:

करनाल की दीवान कॉलोनी में पूजा नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. आरोपी प्रेमी शव को एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा

हरियाणा के करनाल की दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई है.

हाइलाइट्स

  • महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई.
  • आरोपी प्रेमी शव को एंबुलेंस में छोड़कर फरार.
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी.

करनाल. हरियाणा के करनाल की दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी शव को घर के बाहर एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गया.

दरअसल, महिला कंबोपुरा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी बढ़ेड़ा गांव में हुई थी. महिला के तीन बच्चे थे, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर करनाल की दीवान कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला का नाम पूजा (35) था. पूजा की हत्या उसी व्यक्ति ने की जिसके साथ वह रह रही थी. हत्या के बाद आरोपी पूजा के शव को कंबोपुरा में छोड़कर फरार हो गया.

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के पति को भी सूचित कर दिया गया है. पुलिस उस स्थान पर भी पहुंची जहां पूजा आरोपी के साथ रहती थी और वहां से सबूत जुटाए. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है.

तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी

जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि महिला तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. पति के साथ महिला के तीन बच्चे रहते हैं. मृतक महिला गांव कंबोपुरा की रहने वाली थी और उसकी शादी गांव बढ़ेड़ा में हुई थी. हालांकि, वह करनाल में दीवान कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. शुक्रवार को पति ने उसकी हत्या के बाद शव को एंबुलेंस में डाला था और फिर घर के बाहर से ही फरार हो गया.

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

homeharyana

लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा

[ad_2]

Source link