[ad_1]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के एक गांव की एक महिला फैशन डिजाइनर ने ब्रिटिश महारानी कैमिला के लिए एक पोशाक और किंग चार्ल्स III के लिए एक ब्रोच डिजाइन किया है और शाही परिवार से एक पत्र प्राप्त किया है जिसमें शनिवार को राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए उन्हें धन्यवाद और आमंत्रित किया गया है. 29 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रियंका मलिक को उम्मीद है कि लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले राज्याभिषेक के दौरान राजा और रानी ब्रोच और पोशाक पहनेंगे.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन डिजाइनर प्रियंका मलिक ने कहा ‘जब मुझे पता चला कि रानी और राजा ने मेरी पोशाक और ब्रोच के डिजाइन की सराहना की तो यह मेरे लिए अविश्वसनीय भावना थी. उन्होंने कहा जब मुझे प्रशंसा पत्र मिला, तो मैं रोमांचित हो गई. मेरे लिए बकिंघम पैलेस से एक ईमेल या पत्र का अर्थ बहुत अधिक है.’
प्रियंका मलिक हुगली जिले के सिंगूर रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किमी दूर बदिनन गांव की रहने वाली हैं.मल्लिक ने सिंगूर गोलामोहिनी गर्ल्स एचएस स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से इटली में मिलान विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में बैचलर की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने वहीं से अपनी मास्टर डिग्री भी पूरी की. बता दें कि उन्हें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन वह अपनी खराब स्वास्थ के वजह से शामिल नहीं हो सकी. उन्होंने कहा ‘मेरे डॉक्टरों ने मुझे घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है क्योंकि मैं ठीक नहीं हूं.’ हालांकि, वह शनिवार शाम को कोलकाता में ब्रिटिश उप उच्चायोग द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हो सकती हैं.
इससे पहले उन्होंने शाही परिवार के प्रतिनिधियों से संपर्क किया था और रानी के लिए एक पोशाक डिजाइन करने की इच्छा व्यक्त की थी. उन्होंने जब डिजाइन भेजा तो उन्हें वो पसंद आ गया, जिसके बाद उन्हें प्रशंसा पत्र भी मिला. दूसरी तरफ, मलिक ने कहा, गांव के किसी ने भी उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई नहीं दी, क्योंकि शायद वे नहीं जानते कि यह क्या है. उन्होंने कहा कि राज्याभिषेक स्पेशल पर उनके डिजाइन ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट पर भी लॉन्च किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bengal news, Britain News, King Charles III
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 14:20 IST
[ad_2]
Source link