Home Health बच्चा गलती से निगल ले च्यूइंगम तो क्या होगा? स्वास्थ्य पर क्या होगा असर, डॉक्टर से समझें क्या करना चाहिए

बच्चा गलती से निगल ले च्यूइंगम तो क्या होगा? स्वास्थ्य पर क्या होगा असर, डॉक्टर से समझें क्या करना चाहिए

0
बच्चा गलती से निगल ले च्यूइंगम तो क्या होगा? स्वास्थ्य पर क्या होगा असर, डॉक्टर से समझें क्या करना चाहिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

च्यूइंगम चबाते समय सावधानी जरूरी है, क्योंकि कई बार देखा गया कि बच्चे जाने-अंजाने में निगल भी जाते हैं.
च्यूइंगम निगलने पर ये हमारे पेट की लाइनिंग में बनी रहती है, जोकि आंतों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है.

Swallowing Chewing Gum: ज्यादातर लोगों में च्यूइंगम चबाने की आदत होती है, चाहें वो बच्चे हों या फिर बड़े. कुछ लोग इसको फैशन और स्टाइल के लिए खाते हैं. लेकिन हकीकत ये हैं कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. इसको नियमित चबाने से वजन कम होने और मूड ठीक रहने में मदद मिलती है. हालांकि इसको चबाते समय सावधानी भी रखनी होती है. क्योंकि कई बार देखा गया कि बच्चे जाने-अंजाने में च्यूइंगम निगल भी जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि बच्चा च्यूइंगम निगल जाए तो क्या होता है? यह स्वास्थ्य पर ये कैसे प्रभाव डालती है? आइए गवर्मनेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कैलाश सोनी से जानते हैं कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए.

ऐसे डालती है सेहत पर असर

च्यूइंगम चिपचिपी और खिंचने वाली होती है. इसलिए इसको घंटों चबाने के बाद भी इसके आकार में कोई बदलाव नहीं होता है. माना जाता है कि च्यूइंगम निगलने पर ये हमारे पेट की लाइनिंग में बनी रहती है और आंतों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है. हालांकि कई लोगों में भ्रम है कि ये हमारे पाचन मार्ग में 7 साल तक रहती है. लेकिन ऐसा सोचना गलत है. हां, ये जरूर है कि च्यूइंगम को पचाया नहीं जा सकता है. बता दें कि, च्यूइंगम जिस चीज से बनाई जाती है वह अघुलनशील होता है. इसलिए हमारा शरीर इसे ब्रेक करने के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम प्रोड्यूस नहीं कर सकता है और ये हमारे इनटेक्ट से साथ-साथ पेट में बना रहता है. हालांकि कुछ घंटे या कुछ दिन में ही वह हमारे पाचन तंत्र से होते हुए मल के जरिए बाहर निकल जाती है.

इनडाइजेस्टिबल होती है च्यूइंगम

बेशक च्यूइंगम के स्वास्थ्य लाभ हों, लेकिन अधिक सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है. अधिक सेवन करने से कई बार ये पेट में भी चली जाती है. च्यूइंगम के पेट में जाने से यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में खराब करने के लिए काफी है. हालांकि ये गम होता है, इसलिए इसे इनडाइजेस्टिबल माना जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, सब्जियों और बीजों में पाए जाने वाले फाइबर की तरह ही च्यूइंगम भी अघुलनशील होता है.

आंत में ब्लॉकेज का बन सकता है कारण

दूसरे अघुलनशील चीजों की तरह च्यूइंगम भी मल के जरिए बाहर निकल जाती है. लेकिन यदि यह किसी वजह से ये आंत में चिपक गई तो ये ब्लॉकेज का कारण बन सकती है. इसलिए अगर ऐसा होता है तो डॉक्टरी परामर्श लेना बेहद जरूरी है. बता दें कि, च्यूइंगम अगर काफी देर तक पेट में रहे तो उल्टी, जी मिचलाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. च्यूइंगम निगलने के मामले बच्चों के ही नहीं बड़ों के भी देखे जाते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि इसका कम से कम सेवन किया जाए.

ये भी पढ़ें:  बच्‍चों में डायबिटीज बन रही खतरा, AIIMS में हर महीने आ रहे 15 डायबिटिक बच्‍चे, 85% टाइप-1 डायबिटीज से ग्रस्‍त

ये भी पढ़ें:  तुलसी के साथ जरूर लगाएं ये 5 पौधे, घर में आएगी पॉजिटिविटी, स्ट्रेस फ्री होगा आपका ब्रेन, नींद भी आएगी अच्छी

Tags: Health, Health News, Lifestyle

[ad_2]

Source link