[ad_1]
हाइलाइट्स
बच्चों के द्वारा गलती करने पर गुस्से में रिएक्ट बिल्कुल ना करें.
बच्चों की गलती पर उनका प्वॉइंट ऑफ व्यू भी जानने की कोशिश करें.
शांत दिमाग से सोचने के बाद ही बच्चों की गलती पर फैसला सुनाएं.
Parenting Tips to Control Anger: बचपन में बच्चों से अक्सर छोटी मोटी गलतियां हो जाती हैं. ऐसे में कुछ पेरेंट्स बच्चों की गलतियों को प्यार से सुधारने की कोशिश करते हैं. तो ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को सबक सिखाने के लिए डांट फटकार की मदद लेते हैं. हालांकि बच्चों की गलती पर अगर आपको भी काफी गुस्सा आता है. तो 5 आसान टिप्स (Parenting tips) फॉलो करके आप खुद पर काबू रख सकते हैं.
छोटे बच्चे कई बार नादानी में गलतियां कर बैठते हैं. ऐसे में बच्चों पर गुस्सा करने से बच्चे और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं. वहीं आपका गुस्सा बच्चों की मानसिकता पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं गुस्सा कंट्रोल करने के कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप बच्चों की बेहतर परवरिश कर सकते हैं.
सजा देने से बचें
बच्चे के गलती करने पर पेरेंट्स बिना कुछ सोचे समझे उन्हें फौरन सजा देना शुरु कर देते हैं, जिससे बच्चे बिगड़ सकते हैं. ऐसे में बच्चों की गलती पर उन्हें गुस्से में पनिशमेंट बिल्कुल ना दें. साथ ही गहरी सांस लें और फिर शांति से मैटर को सुलझाने का प्रयास करें.
ये भी पढ़ें: पेरेंट्स टीचर मीटिंग में आपको ले जाने से कतराता है बच्चा? 3 टिप्स करें फॉलो, खुशी से जाएगा साथ
बच्चों का प्वाइंट ऑफ व्यू समझें
बच्चे अक्सर नादानी में ऊंट पटांग हरकतें कर देते हैं. ऐसे में बच्चों पर गुस्सा करने से पहले उनका प्वाइंट ऑफ व्यू जानने की कोशिश करें. इससे आपको बच्चों को समझाने में मदद मिलेगी और बच्चे उस गलती को दोबारा रिपीट नहीं करेंगे.
दिमाग शांत रखें
बच्चों की गलती पर कुछ पेरेंट्स अचानक आग बबूला हो उठते हैं, जिससे बच्चे भी भयभीत हो सकते हैं. इसलिए बच्चों की गलती पर रिएक्ट करने से पहले माइंड को शांत कर लें और ठंडे दिमाग से उचित फैसला करें.
गलती एक्सेप्ट करें
पेरेंट्स अक्सर बच्चों के सामने गलतियां करते हैं और फिर उन्हें हंस कर टाल देते हैं. ऐसे में बच्चे भी गलती करने के आदी हो जाते हैं. इसलिए घर में गलती होने पर बच्चों से तुरंत माफी मांगे. जिससे बच्चों को अच्छा मैसेज मिलेगा और बच्चे कम से कम गलतियां करने पर जोर देंगे.
गलतियों से सीख लें
गलती होने पर बच्चों को डांटने की बजाए उन्हें सही और गलत का फर्क समझाएं. जिससे बच्चे अपनी गलती से सीख लेंगे और दोबारा उस गलती को रिपीट नहीं करेंगे. ऐसे में डांट या मार की बजाए प्यार से समझाकर आप बच्चों को आसानी से कंवेन्स कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Child Care, Lifestyle, Parenting
FIRST PUBLISHED : February 18, 2023, 06:51 IST
[ad_2]
Source link