Home Life Style बच्चों को इमोशनली इंटेलिजेंट बनाने के लिए जानें 4 आसान टिप्स

बच्चों को इमोशनली इंटेलिजेंट बनाने के लिए जानें 4 आसान टिप्स

0
बच्चों को इमोशनली इंटेलिजेंट बनाने के लिए जानें 4 आसान टिप्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

बच्चों को इमोशनली इंटेलिजेंट बनाना भी जरूरी है.
बच्चों को उनके सभी इमोशंस को समझना सिखाएं.
बच्चे में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स डेवलप करने की कोशिश करें.

Tips to Raise an Emotionally Intelligent Child : एक छोटे बच्चे को फिजिकली फिट रखने के साथ-साथ इमोशनली स्ट्रांग बनाने जैसी सभी जिम्मेदारियां उसके पेरेंट्स की होती हैं. सभी पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चे को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करते हैं और उन्हें अच्छी से अच्छी परवरिश देते हैं. आजकल ज्यादातर  पेरेंट्स अपने बच्चे की एकेडमिक एक्सीलेंस पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन इसके चलते बच्चे सही सपोर्ट ना मिलने के कारण इमोशनली वीक हो सकते हैं. इसीलिए आपको बच्चे की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने के साथ-साथ उन्हें इमोशनली इंटेलिजेंट बनाने पर भी ध्यान देना जरूरी है.
इमोशनल इंटेलिजेंस अपनी भावनाओं को मैनेज करना और दूसरों की भावनाओं  की कद्र करते हुए उनके सामने अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का कौशल होता है. इन स्किल्स को डिवेलप करने के लिए बचपन से ही बच्चे को इमोशनली इंटेलिजेंट बनाना जरूरी है, आइए इससे जुड़ी कुछ खास बाते जानते हैं, 

ये भी पढ़ें: परीक्षा से प‍हले ये एक्‍सरसाइज कर सकती हैं बच्‍चों का दिमाग तेज, बस नियमित कराएं प्रैक्टिस

बच्चों को इमोशनली इंटेलीजेंट बनाने के लिए 4 आसान टिप्स :

बच्चों को उनके इमोशंस समझाएं :
वेरीवैल फैमिली डॉट कॉम 
के अनुसार अपने बच्चे को इमोशनल इंटेलिजेंट बनाने के लिए आपको उन्हें बचपन से ही उनके इमोशंस समझाने की कोशिश करनी चाहिए. बच्चे को किसी भी छोटी से छोटी बात पर परेशान और दुखी देखते ही उनसे पूछे कि आप कैसा फील कर रहे हैं और उन्हें उस इमोशन से डील करने के पॉजिटिव तरीके सीखने की कोशिश करें. ऐसा करने से वे अपने इमोशंस को जान सकेंगे और इमोशनली स्ट्रांग बनेंगे. 

बच्चे के इमोशंस के प्रति सहानुभूति दिखाएं :
बच्चे काफी सेंसेटिव होते हैं, इसीलिए हम अक्सर उन्हें  छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करते हुए देखते हैं. ऐसी स्थिति में आपको बच्चे को इग्नोर करने के बजाय उनके इमोशंस के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए और उन्हें प्यार से समझना चाहिए. ऐसा करने से बच्चे सिक्योर रहते हैं और उन्हें यकीन होता है कि आप उनकी बातों को समझते हैं. 

बच्चों को बचपन से ही प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स सिखाएं :
इमोशनल इंटेलिजेंट होने के लिए प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स जानना बेहद जरूरी होता है, इसीलिए बचपन से ही उन्हें उनकी प्रॉब्लम्स को खुद सॉल्व करने के लिए मोटिवेट करें. इसके लिए आप उन्हें हर बात के नेगेटिव और पॉजिटिव इफेक्ट्स समझाएं और सही रास्ता चुनने में उनकी मदद करें. ऐसा करने से वे बड़े होकर स्ट्रांग बन सकेंगे.

ये भी पढ़ें: अपने टीनएज बच्चों से करना चाहते हैं दोस्ती? मजबूत बॉन्डिंग के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हो जाएगी फ्रेंडशिप

हर रोज बच्चों को इमोशनल इंटेलिजेंट बनाने का प्रयास करें :
आजकल हम लगभग हर रोज आत्महत्या और डिप्रेशन जैसे खौफनाक मामले देखते और सुनते हैं. इन सब के पीछे का बड़ा कारण खराब मेंटल हेल्थ और इमोशनल बैगेज हो सकता है. इसीलिए बच्चे को बचपन से ही स्ट्रांग बनाने की कोशिश करनी चाहिए. इसके लिए आप उनसे खुलकर बातचीत करें, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को डिवेलप करें और घर के छोटे छोटे मुद्दों पर उनके विचारों को जानने की कोशिश करें. 

Tags: Health, Lifestyle, Parenting

[ad_2]

Source link