Home Tech & Gadget बजट में आए 200MP कैमरा वाले ये 3 फोन; फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ₹37000 तक OFF; लिस्ट में मोटो भी

बजट में आए 200MP कैमरा वाले ये 3 फोन; फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ₹37000 तक OFF; लिस्ट में मोटो भी

0
बजट में आए 200MP कैमरा वाले ये 3 फोन; फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ₹37000 तक OFF; लिस्ट में मोटो भी

[ad_1]

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए दमदार कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको 200 मेगापिक्सेल कैमरा वाले तीन ऐसे फोन के बारे में बता रहे हैं, जो इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में 200 मेगापिक्सेल कैमरा वाले ये फोन बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेहतर…

Redmi Note 12 Pro+ 5G: एमआरपी से ₹28,500 सस्ता!

33,999 एमआरपी वाला रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (8GB रैम, 256 GB स्टोरेज) वैरिएंट पूरे 4,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 29,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर और फोन पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेकर आप फोन को मात्र 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी एमआरपी से पूरे 28,500 रुपये कम में। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 4980 mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का कहना है कि फोन मात्र 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

₹13599 में घर लाएं 50 इंच का 4k Smart TV, मिलेगा 104W का साउंड; देखें 6 बेस्ट डील

Infinix Zero Ultra: एमआरपी से ₹33,750 सस्ता!

49,999 एमआरपी वाला इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा (8GB रैम, 256 GB स्टोरेज) वैरिएंट पूरे 13,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 36,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर और फोन पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेकर आप फोन को मात्र 16,249 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी एमआरपी से पूरे 33,750 रुपये कम में। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 4500 mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का कहना है कि फोन मात्र 12 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

खुशखबरी: OnePlus ने घटाए सस्ती Smartwatch के दाम; नई कीमत हर किसी के बजट में

Motorola Edge 30 Ultra: एमआरपी से ₹37,150 सस्ता!

69,999 एमआरपी वाला मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा (8GB रैम, 128 GB स्टोरेज) वैरिएंट पूरे 15,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 54,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर और फोन पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन पर 21,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेकर आप फोन को मात्र 32,849 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी एमआरपी से पूरे 37,150 रुपये कम में। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 4610 mAh बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 60 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

[ad_2]

Source link