[ad_1]
हाइलाइट्स
टमाटर-लहसुन की चटनी पांच मिनट में तैयार हो जाती है.
टमाटर-लहसुन चटनी की ये रेसिपी काफी पसंद की जा रही है. ट्रेंड में है.
Tomato Garlic Chutney Video Recipe: खाने के टेस्ट को दोगुना करने में चटनी अच्छा रोल निभाती है. इसी वजह से ज्यादातर लोग तरह-तरह की चटनी को लंच और डिनर में एड करना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नए और स्पेशल टेस्ट की चटनी ट्राई करना चाहते हैं, तो टमाटर-लहसुन चटनी (Tomato garlic chutney) की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. ये चटनी अपने बेहतरीन स्वाद के लिए आजकल काफी ट्रेंड में है.
बता दें कि टमाटर-लहसुन की इस चटनी को बनाना बहुत ही आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. टमाटर-लहसुन चटनी की इस रेसिपी को इंस्टाग्राम यूजर (@spoonsofdilli) ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है.
ये भी पढ़ें: कभी खोपरे सहित नारियल उबाला है? इस बार करें ट्राई, बनकर तैयार होगी बेहतरीन डिश, वीडियो में देखें रेसिपी
टमाटर-लहसुन चटनी बनाने की सामग्री
टमाटर-लहसुन की चटनी बनाने के लिए तीन मीडियम साइज टमाटर, लहसुन चार बड़ी कलियां, दो हरी मिर्च, आधा बंच हरा धनिया, एक नींबू का रस, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और आवश्यकतानुसार तेल ले लें.
टमाटर-लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी
टमाटर-लहसुन की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को धो कर बीच से दो टुकड़ों में काट लें. फिर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और कटे हुए टमाटर को पैन में रखकर इन पर एक चुटकी नमक छिड़क दें. इसके बाद टमाटर को ढक कर दोनों तरफ से तीन-चार मिनट तक पका लें. फिर गैस को बंद कर दें और टमाटर के छिलकों को उतार दें. अब तड़का पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें और लहसुन की कलियों को छीलकर तेल में डालकर फ्राई कर लें. इसके बाद टमाटर को अच्छी तरीके से मैश कर लें. फिर लहसुन की कलियों को टमाटर में एड करके इनको भी मैश कर लें.
ये भी पढ़ें: नहीं आती है बिल्कुल भी कुकिंग? वीडियो से ट्राई करें सूजी टोस्ट की ये बेहतरीन रेसिपी, लोग समझेंगे परफेक्ट कुक
अब प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिया को बारीक काट लें और इनको टमाटर व लहसुन के पेस्ट में मिक्स कर दें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और नमक को भी इस पेस्ट में एड करें और लास्ट में नींबू का रस इसमें निचोड़ दें. टमाटर-लहसुन की ट्रेंडिंग चटनी तैयार है. इसको आप अपनी पसंद के अनुसार रोटी, पराठा, पूरी या दाल-चावल के साथ टेस्ट करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : July 27, 2023, 06:59 IST
[ad_2]
Source link