Home Business बाजार का बुरा हाल, लेकिन ये PSU स्टॉक मचा रहा है धमाल; लगा 20% का अपर सर्किट

बाजार का बुरा हाल, लेकिन ये PSU स्टॉक मचा रहा है धमाल; लगा 20% का अपर सर्किट

0
बाजार का बुरा हाल, लेकिन ये PSU स्टॉक मचा रहा है धमाल; लगा 20% का अपर सर्किट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शेयर मार्केट (Share Market) में आज यानी शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। गिरावट का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। लेकिन इसके बावजूद कई कंपनियों के शेयरों में इस दौरान भी तेजी देखने को मिली है। सरकारी कंपनी भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बॉयोलॉजिकल्स कॉर्पोरेशन (Bharat Immunologicals & Biologicals Corporation) उनमें से एक है। कंपनी के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट (Upper Circuit) लग गया है। 

भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बॉयोलॉजिकल्स कॉर्पोरेशन के शेयर 20 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में 44.85 पर पहुंच गए। बीते 3 सत्रों में कंपनी के शेयरों ने 61 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। 20 दिसंबर को कंपनी के शेयर का भाव 27.85 रुपये था। जोकि अब बढ़कर 44.85 रुपये हो गया है। 

600 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी बोनस 15 शेयर

भारत सरकार की मालिकाना हक वाली इस कंपनी के शेयर का भाव 18 नवंबर 2022 को 21 रुपये था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 114 प्रतिशत की बड़ी उछाल देखने को मिली है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक कंपनी में 59.25 प्रतिशत की हिस्सेदारी सरकार की थी। बता दें, कंपनी ओरल पोलियो वैक्सिन, जिंक टैबलेट, डायरिया मैनेजमेंट किट्स का उत्पादन करती है। 

बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 82 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद कंपनी के शेयरों पर इस साल की शुरुआत में दांव लगाने वाले निवेशकों अबतक 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 61.35 रुपये और 52 वीक लो 21 रुपये है। 

[ad_2]

Source link