[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Monsoon Special Cauliflower Samosa Recipe: बारिश का मौसम शुरू होते ही ऑयली और फ्राइड चीजें खाने का मन करने लगता है। इन चीजों में पकौड़ों और समोसे का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आपने आजतक सिपंल आलू से बनने वाले समोसे तो चाय के साथ कई बार खाएं होंगे। लेकिन आज जो रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं वो बंगाल स्पेशल है, जिसे बनाने के लिए फूलगोभी, आलू और मूंगफली के साथ कई खास किस्म के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
ये खास और टेस्टी रेसिपी मूल रूप से एक बंगाली स्टाइल का समोसा है, जिसे फुलकोपीर सिंगारा कहा जाता है। इस रेसिपी को शेफ अनन्या बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं बंगाल स्पेशल फुलकोपीर सिंगारा मतलब बंगाली समोसा।
बंगाली स्टाइल फूलगोभी समोसा-
बंगाली स्टाइल फूलगोभी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, घी, नमक और चीनी एक बाउल में डालकर उसका आटा गूंथ लें। अब इस आटे को एक गीले कपड़े से ढककर कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। इस बीच फूलगोभी और आलू को छोटे-छोटे क्यूब्स में काटकर रख लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें पंच फोरन और साबुत लाल मिर्च, हींग, हरी मिर्च, मूंगफली डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें गोभी और आलू के साथ नमक और चीनी डालकर एक साथ पकाएं। अब कढ़ाई में भाजा मसाला डालकर सारी चीजें एक साथ मिलाते हुए लाल मिर्च को पैन से निकाल लें। इसके बाद आटे से एक भाग निकालकर कोन का आकार दें। उसमें आलू की फिलिंग भरते हुए किनारों को बंद करके समोसे को गोल्डन होने तक फ्राई करें। आपके टेस्टी बंगाली फूलगोभी समोसा बनकर तैयार है। आप इन गर्मा-गर्म समोसों को शाम को चाय के साथ परोस सकते हैं।
[ad_2]
Source link