[ad_1]
हाइलाइट्स
बर्तनों से स्मैल निकालने के लिए उन्हें धोते समय नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
लिक्विड डिशवॉश साबुन को पानी में मिलाकर बर्तन आसानी से साफ हो सकते हैं.
How To Wash Dishes Fast: खाने-पीने के बाद गंदे और चिकने बर्तन धोना तमाम लोगों के लिए मुश्किल टास्क होता है. गंदे बर्तनों को साफ करके अच्छी तरह धोने में लंबा वक्त लग जाता है. यही कारण है कि कई लोग बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल करते हैं. अगर आपके पास डिशवॉशर नहीं है और आप बर्तनों को चुटकियों में साफ करना चाहते हैं तो आप एक गजब की ट्रिक फॉलो कर सकते हैं. इससे आप महज कुछ मिनट में ढेर सारे बर्तन धो सकेंगे. इस ट्रिक से बर्तनों की गंदगी और चिकनाई भी पूरी तरह निकल जाएगी. साथ ही बर्तनों में चमक आ जाएगी और उनमें से किसी तरह की स्मैल भी नहीं आएगी. चलिए इस बेहतरीन तरीके के बारे में फटाफट जान लेते हैं.
– गंदे बर्तनों को धोने से पहले आप किचन की सिंक को अच्छी तरह साफ कर लें और फिर उसका ढक्कन बंद कर दें, ताकि उससे पानी बाहर न निकले. फिर उसमें हल्का गर्म पानी भर लें. सिंक को पानी से करीब आधा भर लें. अब इसमें कुछ ढक्कन लिक्विड डिशवॉश साबुन डाल लें.
– फिर आप एक नींबू काटकर उसे सिंक में निचोड़ लें और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें. अब आप बर्तनों पर लगे खाने को साफ करके बर्तन इस घोल में डालकर छोड़ दें. कुछ मिनट पानी में डूबे रहने से बर्तनों की चिकनाई और गंदगी अपने आप साफ हो जाएगी.
– कुछ देर तक बर्तनों को सिंक में डूबे रहने के बाद उन्हें निकालकर स्पंज से अच्छी तरह साफ करते जाएं. अगर जरूरत हो, तो थोड़ा डिशवॉश सोप लगा सकते हैं. अब इन्हें स्पंज से साफ करके एक तरफ रखते जाएं. जब सभी बर्तनों को आप स्पंज से साफ कर दें तब सिंक का पानी बाहर निकाल दें.
यह भी पढ़ें- बिना पानी के भी धो सकते हैं गंदे बर्तन, अपनाएं 3 गजब की ट्रिक्स, मिनटों में बनेंगे चमकदार
– अब एक-एक करके बर्तनों को साफ पानी से धोकर बर्तन वाले स्टैंड में रखते जाएं. इस पूरे प्रोसेस में आपको महज कुछ मिनट लगेंगे और आप ढेर सारे बर्तनों को आसानी से चकाचक कर सकेंगे. ये कम समय में बर्तन साफ करने का बेहतरीन तरीका है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks, Trending news
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 13:25 IST
[ad_2]
Source link