[ad_1]
Bihar Education Department: सीतामढ़ी समेत सूबे के सभी जिलों में दो पदों पर बहाली की हरी झंडी दी गई है। यानी सूबे के 2598 बोरोजगार बहाल होंगे। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सूबे के सभी डीएम को पत्र भेजकर बहाली से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है। साथ ही बहाली का पूरा खाका भी जारी कर दिया गया है। इस खाका में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बहाली को कौन सी प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी की जायेगी।
जानकारी के मुताबिक सूबे में दोनों पदों पर बहाली के जरिए 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी थी। इनमें केंद्र के लिए शिक्षा सेवक के 20 हजार और मरहज केंद्र पर 10 हजार की थी। लेकिन फिलहाल अभी 2598 पदों को ही भरा जाएगा। इसके तहत उत्थान केंद्र को 1465 और मरकज के लिए 1113 शिक्षा सेवक बहाल होंगे।

जानकारी के मुताबिक उत्थान केंद्र को सबसे अधिक 161 पद मधेपुरा जिला में मिले हैं। वहीं, सबसे कम मात्र दो पद सारण के हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।
हालांकि, नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा, इसको लेकर अभी निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link