[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
BBMKU-एक बार फिर बीएड में विलंब से नामांकन लिया गया। सत्र 2023-25 में बीएड नामांकन की प्रक्रिया जनवरी 2024 तक चली। ऐसे में बीबीएमकेयू के बीएड छात्र-छात्राओं को नुकसान होना तय है।
दो वर्षीय बीएड कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षा नियमत दिसंबर-जनवरी में हो जानी थी। विलंब से नामांकन के कारण अब अप्रैल या उसके बाद परीक्षा ली जाएगी। छह महीने के बदले विद्यार्थियों को कम समय मिलेगा। दूसरे व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में भी समय कम मिलेगा।
बीएड सत्र 21-23 के छात्र-छात्राओं का फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट 30 जनवरी 2024 को बीबीएमकेयू ने जारी किया। ऐसे में यह तय है कि सत्र 23-25 के छात्रों को भी विलंब से नामांकन का नुकसान होगा। बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो में 26 बीएड कॉलेज संचालित हैं। सूत्रों का कहना है कि विलंब से नामांकन के बाद भी निजी बीएड कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह गईं।
बीएड नामांकन में विलंब होने का क्या है कारण बीएड में नामांकन पिछले कई साल से विलंब से लिया जा रहा है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से बीएड इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन हो रहा है। कई राउंड में सीट आवंटन की प्रक्रिया चलती है। इस कारण नामांकन की प्रक्रिया में विलंब होता है। खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम में ओपन राउंड काउंसिलिंग का आयोजन होता है।
[ad_2]
Source link