[ad_1]
हाइलाइट्स
4 मई को वैशाख पूर्णिमा तिथि रात 11 बजकर 44 मिनट से लग रही है.
5 मई को चंद्र ग्रहण का समय रात 08 बजकर 45 मिनट से है.
इस साल बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार को है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती मनाई जाती है क्योंकि इस तिथि को बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. इस साल 2023 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. बताया जा रहा है कि 130 साल ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का भी योग है. 5 मई को बनने वाले इस संयोग के कारण 3 राशि के जातकों को बड़ा ही फायदा होने की उम्मीद है. उनको नौकरी नौकरी, नई गाड़ी आदि मिल सकता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि, चंद्र ग्रहण समय और इनका राशियों पर शुभ प्रभाव.
बुद्ध पूर्णिमा 2023 तिथि मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल 4 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 11 बजकर 44 मिनट से लग रही है और यह अगले दिन 5 मई को रात 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को है.
यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर आज, 1 माह कैसा रहेगा 12 राशिवालों का भाग्य? जान लें अपनी राशि पर होने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण
बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा. 5 मई को चंद्र ग्रहण का समय रात 08 बजकर 45 मिनट से लेकर देर रात 01:00 बजे तक है. रात 01 बजे चंद्र ग्रहण का समापन होगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास समय रात 10 बजकर 53 मिनट पर है.
यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है और ग्रहण मोक्ष के समय खत्म होता है.
यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल से खरमास खत्म, मेष में सूर्य का गोचर, यहां देखें विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन के शुभ मुहूर्त
3 राशिवालों की होगी उन्नति
मेष: 5 मई को बनने वाले दुर्लभ संयोग के कारण आपकी राशि के लोगों को लाभ हो सकता है. बिजनेस करने वालों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा. आप अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है. आपके पार्टनर का प्रमोशन हो सकता
है.
सिंह: बुद्ध पूर्णिमा के दिन बने दुर्लभ संयोग से सिंह राशि के जातकों को वाद विवाद के मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है. कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. कोई नया कार्य करने के लिए समय अनुकूल है.
मकर: 5 मई को चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग मकर राशिवालों के लिए भाग्योदय जैसा हो सकता है क्योंकि आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नई गाड़ी या नया मकान खरीदने का योग है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Buddha Purnima, Chandra Grahan, Dharma Aastha, Lunar eclipse
FIRST PUBLISHED : April 14, 2023, 12:06 IST
[ad_2]
Source link