[ad_1]
ओशनगेट के सलाहकार डेविड कॉनकैनन के अनुसार, रविवार को सुबह 6 बजे जब यह सबमर्सिबल समुद्र में छोड़ा गया तो इसमें 96 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति थी जो लगातार कम हो रही है। टाइटन की खोज करने के अभियान में अमेरिका का कोस्ट गार्ड भी शामिल है। इसके एक कमांडर रियर एडमिरल जॉन माउगर ने कहा, ‘यह एक दूरस्थ क्षेत्र है और उसमें खोज करना एक चुनौती है।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को लगा रहे हैं कि हम लापता ‘सबमर्सिबल’ का पता लगा सकें और उसमें सवार लोगों को बचा सकें।’
एक घंटे 45 मिनट बाद ही टूट गया संपर्क
टाइटन का सहयोग कर रहा एक कनाडाई रिसर्च ‘आइसब्रेकर’ पोलर प्रिंस का सम्पर्क ‘टाइटन’ के पानी में नीचे उतरने के लगभग एक घंटे 45 मिनट बाद टूट गया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने ट्विटर पर कहा कि पोलर प्रिंस रातभर सतह पर खोज जारी रखेगा और एक कनाडाई बोइंग पी -8 पोसीडॉन टोही विमान सुबह सतह और उपसतह खोज फिर से शुरू करेगा। दो यूएस लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस विमानों ने भी उड़ानों का संचालन किया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की ओर से मरीनट्रैफिकडॉटकॉम के शिप-ट्रैकिंग सैटेलाइट डेटा के विश्लेषण से पता चला कि पोलर प्रिंस मंगलवार सुबह सेंट जॉन्स से लगभग 690 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।
प्रसिद्ध ब्रिटिश व्यवसायी भी लापता
टाइटैनिक के मलबे वाली जगह पर ओशनगेट के अभियानों में पुरातत्वविद और समुद्री जीवविज्ञानी शामिल हैं। तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि टाइटन पर एक पायलट और चार ‘मिशन विशेषज्ञ’ सवार थे। वहीं लंदन से प्राप्त एक खबर के अनुसार नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने में भारत सरकार के साथ सहयोग करने वाले ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग उन पांच व्यक्तियों में शामिल हैं, जो अटलांटिक महासागर में उस लापता पर्यटक समर्सिबल पर सवार थे जो टाइटैनिक का मलबा देखने के अभियान पर था और लापता हो गया है।
पाकिस्तानी अरबपति भी बेटे के साथ गायब
‘बीबीसी’ ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उसका बेटा सुलेमान भी इस समर्सिबल में सवार थे। टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 2,50,000 अमरीकी डॉलर में आठ दिवसीय अभियान की पेशकश करने वाली कंपनी ‘ओशनगेट एक्पीडिशंस’ ने इसकी पुष्टि की कि सबमर्सिबल टाइटन चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में गुम हो गया। माना जा रहा है कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी स्टॉकटन रश भी सबमर्सिबल पर सवार थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह ‘चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्प तलाश रही है और उनका इस्तेमाल कर रही है।’
[ad_2]
Source link