Home Life Style बेबी को पालने में सुलाने के होते हैं ये नुकसान, साइड इफेक्ट्स जानते ही नहीं करेंगे ये गलती

बेबी को पालने में सुलाने के होते हैं ये नुकसान, साइड इफेक्ट्स जानते ही नहीं करेंगे ये गलती

0
बेबी को पालने में सुलाने के होते हैं ये नुकसान, साइड इफेक्ट्स जानते ही नहीं करेंगे ये गलती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Side Effects Of Using Swing For Babies: ज्यादातर परिवारों में एक नवजात शिशु के जन्म लेते ही उसके लिए परिवार के सदस्य बाजार से सबसे पहला तोहफा पालना खरीदकर लाते हैं। हो सकता है आपने भी कभी किसी बच्चे को गिफ्ट में पालना खरीदकर दिया हो। लेकिन क्या पालना वाकई छोटे बच्चों को सुलाने के लिए सुरक्षित होता है? आइए जानते हैं- 

एक्‍सपर्ट्स की मानें तो छोटे बच्चों को हमेशा समतल जगह पर पीठ के बल सुलाकर या लिटाकर रखना चाहिए। लेकिन पालने की सतह सपाट नहीं होती है। तो कहा जा सकता है कि शिशु को झूले में सुलाना सही नहीं है। कोशिश करें कि अपने बच्चे को कम से कम समय के लिए झूले में रखें। उन्हें दिन भर में 1 घंटे से ज्यादा समय तक के लिए झूले में न बैठाएं। 

शिशु को झुले में सुलाने के नुकसान-

-छोटे बच्चों को झूले में सुलाते समय उनका पोश्चर सही नहीं रहता। जिससे बच्चे का सिर आगे की तरफ झुक सकता है, और उसे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।  

-पालने में लेटे बच्चे को चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 महीने तक का बच्चा रेंगना, लुढ़कना और हाथ-पैर मारना शुरू कर देता है। 

-छोटे बच्चों को पालने में रखने से उनकी शारीरिक गतिविधि रूकने के साथ हड्डियों व मांसपेशियों का विकास भी अच्छी तरह नहीं हो पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पलटने, घुटनों के बल रेंगने और दूसरी गतिविधियों के लिए जगह की जरूरत होती है। लेकिन पालने में ये एक्टिविटी नहीं हो पाती है। 

-शिशु की मांसपेशियां कमजोर होने की वजह से वो अपने सिर को सहारा देने और अपनी गर्दन को सीधा रखने में असमर्थ होता है। यही वजह है कि सोते समय भी बच्चे की गर्दन को सहारे की जरूरत होती है। लेकिन झूले में शिशु के सिर और गर्दन को सपोर्ट  नहीं मिलता है। 

-अगर बच्चा झूले में ज्यादा समय बिताता है, तो प्लेगियोसेफली का खतरा बढ़ जाता है। इसमें बच्चे का सिर चपटा हो सकता है। झूले में बच्चे के सिर की गतिविधि कम होती है। वह अपने सिर को अच्छी तरह से चारों तरफ नहीं घुमा पाता है। 

[ad_2]

Source link