Home Life Style ‘बेवफा चायवाला’ यहां आशिकों को मिलती है सजा! दे रहा ये संदेश

‘बेवफा चायवाला’ यहां आशिकों को मिलती है सजा! दे रहा ये संदेश

0
‘बेवफा चायवाला’ यहां आशिकों को मिलती है सजा! दे रहा ये संदेश

[ad_1]

मोहन प्रकाश/सुपौल. आप सभी ने प्यार-मोहब्बत में धोखा खाए लोगों के कई किस्से सुने होंगे. लेकिन, आज हम जो कहानी आपको बताने जा रहे हैं, वह बेहद नई और चौंकाने वाली है. हम बात कर रहे हैं एक ऐसे चाय वाले की, जिसने आमलोगों के लिए एक प्याली चाय की कीमत जहां महज 7 रुपए रखी है. वही, प्यार में धोखा खाए दिलजले युवकों से 42% ज्यादा रुपये लेते हैं. इतना ही नहीं, प्रेमी युगल से तो दोगुना रुपए लेते हैं.

दरअसल, सुपौल जिले के पिपरा-जदिया मुख्य मार्ग पर त्रिवेणीगंज के डपरखा चौक पर सड़क किनारे संदीप नाम का युवक चाय की दुकान चलाता है. उसकी चाय दुकान का नाम बेवफा चायवाला है. संदीप वैसे तो 7 रुपए कप चाय बेचता है, लेकिन वह बेवफा आशिकों से एक कप चाय के 10 रुपये और प्रेमी युगल से 15 रुपये लेता है.संदीप कहता है कि जब वह प्यार में फेल हो गया, तो उसने प्यार के नाम पर भटकने वाले युवकों को अपने परिवार की मर्यादा को स्थापित रखे रहने का संदेश देने के लिए चाय की दुकान डाली. पूछने पर संदीप बताता है कि जब उसकी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी, तो उसे एक लड़की से मोहब्बत हो गई. इस बीच उसने प्यार के पीछे समय के साथ-साथ रुपए भी बर्बाद किए. लेकिन नतीजा उसके खिलाफ निकला और लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी.

प्यार में बर्बाद हो रहे युवा
सदमा बड़ा था, लेकिन संदीप अपनी प्रेमिका की शादी का विरोध भी नहीं कर पाया. अब चाय की प्याली के जरिए अपने प्रेम रोग का वह इलाज कर रहा है. वह कहता है कि प्यार में युवा अपना समय बर्बाद ना करें. ऐसे प्रेम में अक्सर युवा बर्बाद हो जाते हैं. इसी बर्बादी को रोकने के लिए संदीप ने ‘बेवफा चायवाला’ दुकान खोली है. जो दिल पर चोट खाया हुआ है, इसलिए चोट खाए आशिक और प्रेमी युगल की चाय की प्याली की अधिक कीमत लेता हूं.

.

FIRST PUBLISHED : November 28, 2023, 13:35 IST

[ad_2]

Source link