Home Tech & Gadget बेहद सस्ता होगा 50MP कैमरे वाला Redmi 12, कीमत लीक; आईफोन से मिलता है इसका कैमरा

बेहद सस्ता होगा 50MP कैमरे वाला Redmi 12, कीमत लीक; आईफोन से मिलता है इसका कैमरा

0
बेहद सस्ता होगा 50MP कैमरे वाला Redmi 12, कीमत लीक; आईफोन से मिलता है इसका कैमरा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शाओमी आने वाले हफ्तों में अपने नया बजट स्मार्टफोन Redmi 12 लॉन्च करेगा। इसका रियर कैमरे का डिजाइन काफी हद तक आईफोन 14 प्रो के कैमरा मॉड्यूल से मिलता जुलता है। कुछ हफ्ते पहले, मॉडल नंबर 23053RN02L के साथ Redmi 12 को फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था। हाल ही में Redmi 12 को पुर्तगाल में शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। कुछ हफ़्ते पहले वेब पर सामने आए एक लीक में दावा किया गया था कि Redmi 12 स्मार्टफोन 2 जून को वैश्विक बाजारों में लॉन्च होगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब, एक नए डेवलपमेंट में, टिप्स्टर पारस गुगलानी ने न्यूजओनली के साथ मिलकर Redmi 12 की सेल डेट और कीमत का खुलासा किया है।

सामने आई फोन के खास स्पेसिफिकेशन

बता दें कि, लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 12 में फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और एक पंच-होल कटआउट के साथ 90 हर्ट्ज एलसीडी डिस्प्ले होगा। अपकमिंग रेडमी फोन मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर और 8GB तक रैम के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा और यह कंपनी के MIUI 14 के साथ प्री-लोडेड आएगा।

फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा मिलेगा

Redmi 12 की ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 50 मेगापिक्सेल प्राइस लेंस के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। इसमें 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलेगा और इसका वजन लगभग 200 ग्राम होगा। आइए Redmi 12 की लीक हुई कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।

Redmi 12: कीमत और उपलब्धता

रिपोर्ट से पता चलता है कि Redmi 12 की कीमत $155 (लगभग 12,790 रुपये) होगी। यह कीमत फोन के बेस वेरिएंट के लिए हो सकती है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है। टिप्स्टर के अनुसार, Redmi 12 अगले 10 दिनों के भीतर बिक्री के लिए उपल्बध हो सकता है। टिप्स्टर ने आगे खुलासा किया कि रेडमी 12 तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च होगा। इन कलर ऑप्शन के ऑफिशियल नाम स्काई ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और पोलर सिल्वर होंगे।

Redmi 12 के बेसिक स्पेफिकेशन

फोन में 6.79 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें अलग-अलरग वेरिएंट के हिसाब से 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। फोन एमआईयूआई 14 पर बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर मिलेगा। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा।

[ad_2]

Source link