[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी के 75 जिलों में स्थित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बैंक शाखाओं में सुबह 10 से शाम चार बजे तक 11071 करोड़ रुपये जमा हुए। लखनऊ में 150 करोड़ रुपये के करीब जमा किए गए।
दो हजार के नोट बदलने के लिए मंगलवार से प्रदेश में 19 हजार से अधिक बैंक शाखाओं में 39 हजार काउंटर खोले गए हैं। इस दौरान नोट अपने खातों में जमा कराने वालों की संख्या ज्यादा रही। बैंक सूत्रों के अनुसार नोट बदलवाने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही सुबह से शाम तक आते रहे। सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक बैंक काउंटर खोले गए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार लखनऊ में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मंगलवार को 80 करोड़ रुपये जमा किए गए। वहीं, 15 करोड़ रुपये के नोट बदलवाए गए। इसमें निजी बैंकों का ब्योरा शामिल नहीं है। उसको मिला लें तो लखनऊ में 150 करोड़ के लगभग 2000 रुपये के नोट जमा हुए। इनमें 20 करोड़ रुपये के नोट लोगों ने बदलवाए जबकि 130 करोड़ रुपये खाते में जमा किए गए।
इन जिलों में ज्यादा जमा हुए
कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा जिलों में दो हजारी नोट ज्यादा जमा हुए। छोटे जिलों में संख्या काफी कम रही। कुछ शाखाओं में तो दो से चार नोट ही आए।
[ad_2]
Source link