Home Education & Jobs बोर्ड परीक्षा के लिए इस कॉलेज को जल्द मिलेगा पासवर्ड

बोर्ड परीक्षा के लिए इस कॉलेज को जल्द मिलेगा पासवर्ड

0
बोर्ड परीक्षा के लिए इस कॉलेज को जल्द मिलेगा पासवर्ड

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा मवाना में गुरुवार दोपहर को पहुंची जांच टीम ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय लिया कि आगामी बोर्ड परीक्षा में 194 छात्राओं के भविष्य को देखते हुए शुक्रवार को शिक्षा विभाग कॉलेज को पासवर्ड आवंटित कर देगा ताकि बोर्ड परीक्षा की समस्त कार्रवाई समय से पूरी हो सके।

डीएम दीपक मीणा के द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम में एसडीएम मवाना अखिलेश यादव व अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ श्रुति शर्मा (आईएएस ट्रेनीज) के साथ सीओ आशीष शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सर्वेश कुमार, थाना प्रभारी मवाना कुलदीप सिंह कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रबंध समिति व पूर्व प्रधानाचार्या पूनम की बात सुनी गई।

कई घंटे चली वार्ता के बीच में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ श्रुति शर्मा व कॉलेज अध्यक्ष अजब सिंह के बीच तीखी नोकंझोंक भी हुई।

कॉलेज अध्यक्ष अपनी बात पर अडिग रहे। अफसरों की बात व नियम कानून पर अमल करने को तैयार नहीं हुए। कई घंटे की जद्दोजहद के बात अफसरों ने तय किया कि कॉलेज की छात्राओं के भविष्य को देखते हुए कल शुक्रवार को पासवर्ड जारी कर दिया जाएगा ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी की जा सके।

एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि कॉलेज की बोर्ड परीक्षा में सबमिट होने वाली 194 छात्राओं के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य रिंकी सिंह को आईडी पासवर्ड आवंटित कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म जमा होने की अंतिम तिथि दस अक्टूबर है। एसडीएम ने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को कल तक भेज देंगे। उधर सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा की गई जांच रिपोर्ट जल्द अफसरों को भेजेंगे।

दूसरी ओर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजब सिंह व प्रबंधक राजसिंह ने दावा किया कि उनके कॉलेज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा मवाना की कार्यवाहक प्रधानाचार्या रिंकी सिंह है, जबकि वे पूनम रानी को 17 फरवरी 22 को कॉलेज सेवाओं से हटा चुके हैं। प्रबंध समिति का कहना है कि पूनम रानी कॉलेज आकर ट्यूटरों को पढ़ाई नहीं करने देती। उन्हें परेशान किया जाता है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने पिछले साल भी बोर्ड फार्म भरने की अंतिम तिथि से तीन दिन पहले शिक्षा विभाग ने कार्यवाहक प्रधानाचार्या रिंकी सिंह को पासवर्ड आवंटित किया गया था।

कॉलेज पर प्रशासक नियुक्त होने की संभावना

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा में जांच करने के बाद सभी अफसरों ने इस कॉलेज के बढ़ते विवाद पर गहन मंथन किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार कॉलेज में बढ़ते विवाद पर पूर्ण विराम लगाने को शिक्षा विभाग के अफसर गुरुवार देर रात तक इस कॉलेज में प्रशासक की नियुक्ति करने की घोषणा कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link