[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भाजपा ने शनिवार को फणींद्र नाथ शर्मा को पार्टी की हरियाणा प्रदेश इकाई का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इसी पद पर पार्टी ने जी आर रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा इकाइयों का कार्य सौंपा है। राजू और शर्मा दोनों अपने पदों की अदला-बदली करेंगे। वहीं, हमेशा से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अचानक भावुक गए। बृजभूषण शरण सिंह मंच पर ही रोने लगे। बृजभूषण को रोता देखकर एक बच्चा उनकी गोदी में जाकर बैठ गया वह बृजभूषण के आंसू पोछने लगा। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
BJP की नई टीम का पसमांदा फेस तारिक मंसूर
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा यूपी में पसमांदा मुसलमानों को भी साथ लेकर चलना चाहती है। इस कड़ी में भाजपा ने शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को अपने उपाध्यक्षों में शामिल किया। बता दें मंसूर ने एनआरसी और सीएए विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में से एक रहे एएमयू को विवाद से बचे रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पढ़ें पूरी खबर…
स्टेपल वीजा पर बवाल क्यों?
भारत ने चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किए जाने को अस्वीकार्य बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि देश ऐसे कदमों का जवाब देने का अधिकार रखता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत पहले ही इस मामले पर चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ावा देने में जुटा PAK
पाकिस्तान कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन को फिर से बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट और अलगाववादी गुट हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को आगे किया जा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमलों में विफलता के बाद ‘शॉफ्ट मूवमेंट’ शुरू करने के लिए बेताब है। पढ़ें पूरी खबर…
अंजू का नसरुल्लाह से संबंध कभी पता नहीं चला? पति क्या बोला
भारत से पाकिस्तान गई अंजू काफी दिनों से सुर्खियों में है। उसके निकाह और धर्म परिवर्तन का भी दावा किया गया है, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया है। अब अंजू को फ्लैट और गिफ्ट मिल रहे हैं। एक ओर नसरुल्लाह से मिलकर अंजू काफी खुश है, तो वहीं उसका भारत में रहने वाला पति अरविंद काफी दुखी है। पढ़ें पूरी खबर…
मंच पर अचानक रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह
हमेशा से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अचानक भावुक गए। बृजभूषण शरण सिंह मंच पर ही रोने लगे। बृजभूषण को रोता देखकर एक बच्चा उनकी गोदी में जाकर बैठ गया वह बृजभूषण के आंसू पोछने लगा। बच्चा बृजभूषण का पोता बताया जा रहा है। बृजभूषण के राते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link