[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Asian Games 2023 India Medals Today: भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को एशियन गेम्स 2023 में अपना जबर्दस्त जलवा बिखेरा। खेलों के आठवें दिन (एक अक्टूबर) भारत का तिरंगा 15 बार लहराया। भारत ने एक दिन में 15 मेडल (तीन गोल्ड, सात सिल्वर, पांच ब्रॉन्ज) जीतकर नायाब इतिहास रच डाला है। भारत ने एशियन गेम्स इतिहास में पहली दफा एक दिन में इतने मेडल हासिल किए हैं। भारत ने गोल्फ, शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में धमाल मचाया।
भारत को आठवें दिन पहला मेडल गोल्फर अदिति अशोक ने दिलाया। उन्होंने सिल्वर पर कब्जा जमाया। वह एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कई पदक अपनी झोली में डाले। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड जीता। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं।
तेजिंदर पाल सिंह तूर ने पुरुषों के शॉटपुट में गोल्ड हासिल किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास आखिरी थ्रो पर 20.36 मीटर था जिसने उन्हें स्वर्ण दिलाया। वह अपना खिताब बरकरार रखमें कामयाब रहे। भारत के लिए आज का दिन एक तरफ ऐताहिसक रहा तो दूसरी तरफ महिलाओं की 100 मीटर बाधादौड़ फाइनल में विवाद देखने को मिला।
दरअसल, ज्योति याराजी और चीन की वु यान्नी को ‘फाल्स स्टार्ट’ के कारण अयोग्य करार दिया गया लेकिन बाद में जज ने उन्हें रेस में भाग लेने की इजाजत दी। चीन की लिन युवेइ ने 12.74 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता जबकि यान्नी दूसरे और याराजी तीसरे स्थान पर रही थी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने तुरंत विरोध दर्ज किया और तकनीकी नियम 16.8 के तहत यान्नी को अयोग्य करार दिया गया। याराजी का कांस्य पदक रजत में बदल गया।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में आठवें दिन ये मेडल जीते
गोल्ड- अविनाश साबले (तीन हजार मीटर स्टीपलचेज)
गोल्ड- के. चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग)
गोल्ड- तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट)
सिल्वर- अदिति अशोक (गोल्फ)
सिल्वर- राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग)
सिल्वर- मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद)
सिल्वर- अजय कुमार सरोज (1500 मीटर)
सिल्वर- हरमिलन बैंस (1500 मीटर)
सिल्वर- सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो)
सिल्वर- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (लक्ष्य सेन, एस रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, किदाम्बी श्रीकांत, कपिला ध्रुव, केपी साई प्रतीक, मिथुन मंजूनाथ)
ब्रॉन्ज- निकहत जरीन (महिला मुक्केबाजी 50 किग्रा वर्ग )
ब्रॉन्ज- के चेनाई (पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा)
ब्रॉन्ज- महिला मुक्केबाज निखत जरीन
ब्रॉन्ज- नंदिनी अगासरा (महिलाओं की हेप्टाथलन स्पर्धा )
ब्रॉन्ज- जिनसन जॉनसन (पुरुष 1500 मीटर दौड़)
[ad_2]
Source link