[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Maldives Ministers Insulting Remarks: प्रधानमंत्री नरेंद्ग मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मालदीव में मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी पर कमेंट किया था। दो अन्य मंत्रियों मालशा और हसन जिहान ने भी पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। इस मामले में मालदीव सरकार हालांकि तीन मंत्रियों को सस्पेंड करते हुए उनके बयान से किनारा ले चुकी है लेकिन, सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस ऐक्शन से पहले भारतीय उच्चायोग ने मुइज्जू सरकार के समक्ष इस मामले को उठाया और बयान का कड़ा विरोध जताया था।
मालदीव के तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान का पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक कमेंट मालदीव की मुइज्जू सरकार के गले की फांस बन गया है। भारत में मालदीव की मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। इस बयान को लेकर मालदीव सरकार चौतरफा घिर चुकी है। बयान के विरोध में कई भारतीय सेलिब्रेटी मालदीव के बहिष्कार के पक्ष में सामने आए हैं। जिसके बाद मालदीव की मुइज्जू सरकार को बैकफुट में आना पड़ा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट से सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया था। मालदीव की मंत्री मरियम ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाया। मरियम शिउना ने कहा कि समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मंत्रियों की टिप्पणियों की निंदा की और भारत को मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि का “प्रमुख सहयोगी” बताया।
भारत ने लगाई क्लास
सूत्रों का कहना है कि भारतीय उच्चायोग ने इस पूरे प्रकरण को मालदीव सरकार के सामने प्रमुख और कड़े विरोध के साथ उठाया है। ऐसी जानकारी मिली है कि भारतीय उच्चायोग ने मालदीव विदेश मंत्रालय के सामने पीएम मोदी के खिलाफ किए कमेंट का कड़ा विरोध जताया। साथ ही चिंता व्यक्त की है। सूत्रों का यह भी कहना है कि भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह के बयान से संबंधों पर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इसके बाद बैकफुट में आई मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।
मालदीव में भी हो रही बयान की आलोचना
मालदीव में ही पीएम मोदी के खिलाफ बयान को लेकर आलोचना हो रही है। मालदीव नेशनल पार्टी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि वह एक विदेशी नेता के खिलाफ “एक सरकारी अधिकारी द्वारा की गई नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करती है। यह अस्वीकार्य है और हम सरकार से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।” बयान विवाद पर मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है, जो नहीं होनी चाहिए थी। जब आप एक निर्वाचित पद पर होते हैं, तो आपको अधिक जिम्मेदार होना होगा और साथ ही वैश्विक नेता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति ये अपमानजनक टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं।”
[ad_2]
Source link