Home World भारत ब्रह्मांड को जीतने निकला है, इसरो को बधाई…सूर्य मिशन आदित्‍य L1 पर पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट भी हुईं खुश

भारत ब्रह्मांड को जीतने निकला है, इसरो को बधाई…सूर्य मिशन आदित्‍य L1 पर पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट भी हुईं खुश

0
भारत ब्रह्मांड को जीतने निकला है, इसरो को बधाई…सूर्य मिशन आदित्‍य L1 पर पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट भी हुईं खुश

[ad_1]

इस्‍लामाबाद: चंद्रयान 3 के बाद भारत का सोलर मिशन आदित्‍य एल1 पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के दुश्‍मन और पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में भी इसे लेकर खासी चर्चा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की तरफ से जैसे ही आदित्‍य L1 मिशन का काउंटडाउन शुरू किया, पाकिस्‍तान का मीडिया एक्टिव हो गया। पाकिस्‍तानी मीडिया और वहां के जर्नलिस्‍ट भी भारत के इस मिशन पर खास नजरें रख रह है। आदित्‍य L1 की लॉन्चिंग को पाकिस्‍तान के मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है। पाकिस्‍तान के कुछ जर्नलिस्‍ट्स ने भी भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को इसके लिए बधाई दी है।

इसरो को बधाईंया
आदित्‍य L1 को दो सितंबर को श्रीहरिककोटा से लॉन्‍च किया गया है। 127 दिनों में अपने प्‍वाइंट L1 पर पहुंचने के बाद यह अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा। पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट आलिया शाह ने ट्विटर पर इसरो को बधाई दी। उन्‍होंने लिखा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई! भारत का पहला सौर मिशन #AdityaL1Launch सफल रहा है, #Chandrayaan3 के बाद एक और बड़ी जीत। भारत #AdityaL1 के साथ इस ब्रह्मांड को जीतने के मिशन पर है।’

भारत नंबर वन
उन्‍होंने एक वीडियो जारी कर इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम किया है। उन्‍होंने इसरो के महिला वैज्ञानिकों की खासतौर पर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि जो काम रूस और अमेरिका नहीं कर पाया है, वह भारत ने करके दिखा दिया है। आलिया का कहना है कि भारत अब ब्रह्मांड को जीतने निकला है। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन ने लिखा है, ‘चांद के बाद सूरज पर रिसर्च के लिए भारत ने लॉन्‍च किया रॉकेट।’ अखबार ने न्‍यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से इस मिशन के बारे में कई जानकारियां दी हैं। अखबार ने लिखा है कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत ने अपना अहम सोलर मिशन भी सफलतापूर्वक लॉन्‍च कर दिया है।

भारत के मिशन से भरे अखबार
अखबार ने इस बात का जिक्र भी किया है कि कैसे मिशन की लॉन्‍चिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक तालियां बजा रहे थे। अखबार ने जानकारी दी है कि आदित्य एल1 चार महीने के सफर के बाद करीब 15 लाख किलोमीटर यानी 9,30,000 मील की दूरी तयकर एक निश्चित स्थान पर पहुंचेंगा। इसी तरह से जियो टीवी ने लिखा है, ‘चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद भारत ने लॉन्‍च किया सोलर मिशन।’ इसी तरह से एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून और द न्‍यूज इंटरनेशनल भी भारत के इस खास मिशन की खबर को प्रमुखता से जगह दी है।

[ad_2]

Source link