Home Tech & Gadget भारत में इतनी होगी Pixel 7a और Pixel Fold की कीमत, लॉन्च से पहले देखें बजट में है या नहीं

भारत में इतनी होगी Pixel 7a और Pixel Fold की कीमत, लॉन्च से पहले देखें बजट में है या नहीं

0
भारत में इतनी होगी Pixel 7a और Pixel Fold की कीमत, लॉन्च से पहले देखें बजट में है या नहीं

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अभी गूगल के नए पिक्सल फोन के लॉन्च होने में समय है लेकिन फोन के कुछ जरूरी डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें अपकमिंग Pixel 7a और Pixel Fold की कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अक्सर हम लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लीक देखते हैं, लेकिन कीमत लीक बहुत ही कम होता है। कुछ दिनों पहले, iPhone 15 Ultra की कीमत भी लीक हुई थी जो 2023 के लास्ट तक लॉन्च होगा।

Pixel 7a की कीमत Pixel 6a जितनी ही होने की उम्मीद है। एंड्रॉइड अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि अपकमिंग Pixel A सीरीज के फोन की कीमत 449 डॉलर होगी, जो भारत में कनवर्ट किए जाने पर लगभग 37,185 रुपये है। लेकिन, भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत अधिक हो सकती है। यदि अमेरिकी में कीमत पुराने मॉडल के समान होगी, तो उम्मीद कर सकते हैं कि Google दूसरे बाजारों के लिए भी ऐसा ही करे।

Pixel 6a को भारत में 43,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ टैग किया गया था। लेकिन कीमत के हिसाब से इसमें आपको उम्मीद के मुताबिक फीचर्स नहीं मिले थे। उम्मीद है कि गूगल, Pixel 7a के साथ बेहतर फीचर्स लायेगा। हालाँकि, Pixel 6a अब काफी कम कीमत पर बिक रहा है और अगर आप अच्छा सॉफ्टवेयर, कैमरा और जनरल परफॉर्मेंस चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं।

पिक्सल फोल्ड की बात करें तो यह गूगल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। पिक्सल फोल्ड की कीमत 1,799 डॉलर रखी गई है, जो कन्वर्ट होने पर भारत में करीब 1.49 लाख रुपये होती है। यह सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 की कीमत के समान है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। भारत में सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन को 1.54 लाख रुपये में उपलब्ध कराया गया था। गूगल अपने अपकमिंग फोन के बारे में अगले साल अप्रैल या मई में घोषणा कर सकती हैं।

सैमसंग अभी फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में हावी है, इसलिए Google को अपने पिक्सल फोल्ड को थोड़ी कम कीमत में लॉन्च करने का फैसला करना चाहिए था। यह एक ऐसी चाल है जिसे OnePlus ने शुरू में अपने 5G फोन बेचने के लिए लागू किया था। अब जब वनप्लस ने खुद को बाजार में स्थापित कर लिया है, तो कंपनी ने अल्ट्रा-हाई एंड प्राइस रेंज में भी फोन लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

(फोटो क्रेडिट-howtogeek.com)

[ad_2]

Source link