[ad_1]
Last Updated:
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी ने पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अपने कजिन गोविंद को फोन किया था. सोनम को गाजीपुर के ढाबे से गिरफ्तार किया गया.
सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने 9 जून को अरेस्ट किया.
हाइलाइट्स
- सोनम रघुवंशी ने पति की हत्या के बाद भाई को फोन किया.
- सोनम को गाजीपुर के ढाबे से गिरफ्तार किया गया.
- सोनम पर पति की हत्या के लिए लोगों को किराए पर लेने का आरोप.
Raja Raghuvanshi Murder Case latest News: राजा रघुवंशी को मारने के बाद सोनम रघुवंशी ने सबसे पहले अपने परिवार को ही फोन किया था. सोनम ने फोन पर अपने कजिन भाई गोविंद से कहा था, ‘भैया मुझे बचा लो.’ सोनम रघुवंशी के परिवार ने यह दावा किया. सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 9 जून को अरेस्ट किया गया. कई दिनों की तलाश के उसका पता चल पाया था. सोनम ने सोमवार की सुबह गाजीपुर के ढाबे से ही परिवार को फोन किया था.
सुबह 5 बजे आया फोन
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सोनम को पिता देवी सिंह ने कहा, ‘मुझे सुबह 5 बजे जगाया गया. गोविंद ने मुझे बताया ‘छोरी मिल गई है, बहुत रो रही है’. उसने कहा, ‘भैया मुझे बचा लो’. उसे ढाबे के स्टोर रूम में रहने के लिए कहा गया था. गोविंद ने फिर पुलिस को फोन किया और उसे हिरासत में ले लिया गया.’
सोनम के पिता ने क्या कहा
रोते हुए आई और फोन मांगा
वहीं, सड़क किनारे ढाबे के मालिक साहिल यादव ने दावा किया कि सोनम रोते हुए उनकी दुकान पर आई और परिवार से संपर्क करने के लिए उनका फोन मांगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने ही पुलिस को उसकी जानकारी दी. साहिल यादव के मुताबिक, ‘यह रात के करीब 1 बजे की बात है, जब वह दुकान पर आई और रो रही थी. उसने कहा कि उसे घर फोन करना है. मैंने उसे अपना मोबाइल फोन दिया और उसने डायल किया. मैंने उसे पास की कुर्सी पर बैठने के लिए कहा. मैंने पुलिस को फोन किया, वे आए और उसे ले गए. जब वह आई तो वह अकेली थी. मेरे फोन में उसके परिवार का नंबर है.’
ढाबा मालिक ने बताया सुबह का हाल
वहीं, समाचार एजेंसी IANS को ढाबा मालिक ने बताया कि सोनम ने कहा कि उसके पति की हत्या तब हुई जब उसे लूटने की कोशिश हो रही थी. तब राजा रघुवंशी मुझे लोगों से बचाने की कोशिश कर रहा था. ‘वह इतनी जोर से रो रही थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी. उसने पानी मांगा, और मैंने उसे पानी दिया. चूंकि वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी, मैंने भी उनसे बात की. उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करूं. ढाबा मालिक ने कहा कि सोनम को याद नहीं था कि वह उत्तर प्रदेश कैसे पहुंची.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें
[ad_2]
Source link