Home Tech & Gadget मई में बवाल मचाने आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, Google से लेकर कई ब्रांड के फोन List में

मई में बवाल मचाने आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, Google से लेकर कई ब्रांड के फोन List में

0
मई में बवाल मचाने आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, Google से लेकर कई ब्रांड के फोन List में

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगर आप बेहतर स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो बस कुछ दिनों के लिए रुकें। क्योंकि अगले महीने मई 2023 में कई धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। ये सभी फोन अलग-अलग सेगमेंट में आएंगे। सैमसंग, गूगल पिक्सल, वनप्लस और रियलमी जैसे प्रीमियम और पॉपुलर ब्रैंड्स नए फोन लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि मई में कौन-कौन से स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं और उसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे:


मई में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

Pixel 7a

पिक्सेल सीरीज के लिए Google ने 10 मई को Google I/O 2023 इवेंट लॉन्च करने वाला है। अफवाहें बताती हैं कि स्मार्टफोन 6.1 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और Sony IMX787 लेंस है जो 64 MP OIS कैमरा के साथ आ सकता है। Pixel 7a के Tensor G2 चिपसेट और 4,500 mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें:- आए दिन लग रही मोबाइल में आग, ऐसे बचाएं अपने स्मार्टफोन को ओवरहीटिंग और ब्लास्ट से

 

Samsung Galaxy F54

Samsung Galaxy F54 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Exynos s5e8835 प्रोसेसर और 108 MP प्राइमरी कैमरा के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। सैमसंग गैलेक्सी F54 की भारत में कीमत 24,990 रुपये हो सकती है।

Poco F5

पोको 9 मई को ‘पोको F5’ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सैटअप मिलेगा। पोको ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ऑफिशियल तौर कोई भी जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Poco F5 स्मार्टफोन को 28,000 रुपए से लेकर 29,000 रुपए में पेश कर सकती है।

 

ये भी पढ़ें:- हाथ से न जाने दें मौका! iPhone 13 और iPhone 14 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां मिल रही जबरदस्त डील

 

Pixel Fold

उम्मीद की जा रही है की गूगल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मई में लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन 5.8 इंच के कवर डिस्प्ले और 7.69 इंच के इनर डिस्प्ले के साथ आ सकता है। पिक्सेल फोल्ड में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए दो पंच-होल कैमरों के साथ आ सकता है।

Realme 11 Pro+ और Realme 11 Pro

रियलमी ने कंफर्म किया है कि उसकी 11 प्रो सीरीज को मई के महीने में भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme 11 प्रो 108MP के रियर कैमरे और डाइमेंसिटी 7000 सीरीज़ चिपसेट के साथ आने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी है। इस बीच, रियलमी 11 प्रो+ डाइमेंसिटी 7000-सीरीज़ चिपसेट और 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

OnePlus Nord 3

वनप्लस नॉर्ड 3 के मई के अंत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 6.7-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर के साथ आ सकता है। नॉर्ड 3 के 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जर के साथ आने की उम्मीद है, स्मार्टफोन की कीमत भारत में लगभग 30,000-40,000 रुपये हो सकती है।

[ad_2]

Source link