[ad_1]
मसाला डोसा रेसिपी (Masala Dosa Recipe): सबसे पसंदीदा साउथ इंडियन डिश मसाला डोसा दिन की शुरुआत करने के लिए परफेक्ट माना जा सकता है. मसाला डोसा दाल और चावल से बनाया जाता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. मसाला डोसा का स्वाद अक्सर आपने रेस्टोरेंट में लिया होगा, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बनाकर लुत्फ उठा सकते हैं. जो लोग साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, वे नाश्ते में यह डिश बना सकते हैं. इसे खाने के बाद बच्चे भी आपकी वाह-वाह करने लगेंगे. इसका स्वाद सभी को दीवाना बना देता है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मसाला डोसा को जरूर ट्राई करें. चलिए मसाला डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री और आसान विधि जान लेते हैं, जिससे आप फटाफट डोसा को तैयार कर सकते हैं.
मसाला डोसा बनाने के लिए सामग्री
– 2 कप सफेद चावल
– 1/2 कप उड़द दाल
– 1/2 कप रिफाइंड तेल
– 1/2 चम्मच मेथी दाना
– 1/2 किलोग्राम उबले हुए आलू
– 2 मध्यम कटी हरी मिर्च
– 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
– 1/4 चम्मच हल्दी
– 2 कप कटा हुआ प्याज
– 10 पत्ते करी पत्ते
– नमक स्वादानुसार
मसाला डोसा बनाने की आसान विधि
– मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप बैटर तैयार करें. इसके लिए चावल और उड़द दाल को धोकर अलग-अलग बर्तन में लगभग 6-8 घंटे के लिए भिगो दें. एक बार जब चावल और उड़द दाल अच्छी तरह भीग जाएं, तो उन्हें मिक्सर में अलग-अलग पीस लें. चावल में मेथी डालकर पीसें. फिर दोनों सामग्रियों के बैटर को एक बड़े कंटेनर में मिलाएं और इसमें नमक डालें. फिर इसे रातभर के लिए रख दें.
– डोसा का बैटर तैयार करने के बाद आपको इसकी फिलिंग तैयार करनी होगी. फिलिंग तैयार करने के लिए एक मोटे तले वाले पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई चटकने दें. फिर इसमें कटा हुआ प्याज, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें और अच्छी तक भून लें.
– फिर इसमें चुटकी भर नमक, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. अब कटे हुए आलू लें और उन्हें भुने हुए प्याज में डालें और मिलाएं. मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालें और आलू को लगभग 5 मिनट तक उबलने दें. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें.
– अब एक डोसा तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें. डोसा तैयार करने के लिए इस पर 1 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिए. जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें बैटर डालें और गोलाकार फैला लें. जब डोसे के किनारों का रंग भूरा हो जाए तो आंच धीमी कर दीजिए और डोसे के किनारों पर तेल की कुछ बूंदें छिड़क दीजिए और 2 बड़े चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. अब डोसा को मोड़कर कुरकुरा कर लें. इस तरह आप बैटर से डोसा बना लें और फिर मसाला डोसा को नारियल की चटनी व सांभर के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Tomato Tofu Soup Recipe: छोड़िए पोहा-चीला, ब्रेकफास्ट में बनाएं टमाटर और टोफू का टेस्टी सूप, स्वाद बना देगा दीवाना
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 07:11 IST
[ad_2]
Source link