Home National महाराष्ट्र: पुणे के अस्पताल में बाल-बाल बचे अजित पवार, लिफ्ट गिरने से डॉक्टर को आई चोट

महाराष्ट्र: पुणे के अस्पताल में बाल-बाल बचे अजित पवार, लिफ्ट गिरने से डॉक्टर को आई चोट

0
महाराष्ट्र: पुणे के अस्पताल में बाल-बाल बचे अजित पवार, लिफ्ट गिरने से डॉक्टर को आई चोट

[ad_1]

पुणे (महाराष्ट्र). राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए. अजित पवार ने कहा कि रविवार को बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी. इस हादसे में डॉक्टर को हल्की चोट आई है. पवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी.

पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि शनिवार को वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ. राकांपा नेता अजित पवार ने बताया, ‘‘मैं दो सुरक्षाकर्मियों और एक डॉक्टर के साथ तीसरी मंजिल पर स्ट्रेचर लिफ्ट में सवार हुआ, हमें चौथी मंजिल पर जाना था, लेकिन लिफ्ट नहीं चली और फिर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई. लिफ्ट अचानक नीचे गिरते हुए सीधे भूतल पर रूकी.’’

डॉक्टर को आई हल्की चोट
सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए पवार ने बताया कि वे लोग लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की. हालांकि डॉक्टर को कुछ हल्की चोटें आयी हैं. पवार ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में अभी तक अपनी पत्नी को भी नहीं बताया है.

Tags: Ajit Pawar, Maharashtra News, Pune news

[ad_2]

Source link