[ad_1]
इंग्लैंड वीमेंस टीम और वेस्टइंडीज वीमेंस टीम के बीच पिछले दिनों तीन वनडे मैचों की श्रृंखला समाप्त हुई. मेजबान इंग्लैंड ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 3-0 से विंडीज टीम का सफाया कर दिया. इससे पहले इंग्लिश टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने में कामयाब रही थी. आखिरी वनडे में इंग्लैंड की कैप्टन नैट साइवर ब्रंट ने मैच जिताऊ पारी खेली.
हालांकि सोशल मीडिया पर वह अपनी बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि एक अन्य वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. इंग्लैंड टीम की हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने मुकाबला समाप्त होने के बाद ब्रंट का इंटरव्यू लिया. जहां 32 वर्षीय खिलाड़ी अपने दो महीने के बच्चे के साथ पहुंची.
नैट साइवर ब्रंट ने जीता दिल
इंग्लैंड वीमेंस टीम की कैप्टन नैट साइवर ब्रंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दिन काफी वायरल हुआ. रविवार 8 जून को इंग्लैंड क्रिकेट ने ये वीडियो साझा किया. इसमें ब्रंट चार्लोट एडवर्ड्स के साथ बातचीत कर रही हैं. उनके हाथ में उनका दो महीने का बच्चा थियो भी है. इस दौरान चार्लोट ने नैट साइवर से इंग्लैंड की कप्तानी करने व बेबी के साथ क्रिकेट खेलने के अनुभवों से जुड़े सवाल किए. इसके जवाब में इंग्लैंड की कप्तान ने कहा,
“कुल मिलाकर बहुत मज़ेदार रहा. मैंने सीखा है कि मेरे भाषण बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं. उन पर थोड़ा काम किया जा सकता है. लेकिन हां, मुझे लगता है कि अब तक सभी के साथ काम करके मुझे मज़ा आया है. थियो अब तक होटलों में आने, टूर लाइफ़ और क्रिकेट ग्राउंड आदि से खुश है. खैर, मेरा मतलब है कि उसे इसकी आदत डालनी होगी, इसलिए. मेरा मतलब है कि हम वास्तव में इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते.”
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज में इन 3 गेंदबाजों से भारत को रहेंगी सबसे ज्यादा उम्मीदें, सभी एक से बढ़कर एक मैच विनर
इंग्लैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
बीते 7 जून को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज वीमेंस टीम तीसरे वनडे में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी. टाउंटन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.
वर्षा से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 21 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. नैट साइवर ब्रंट ने 33 गेंदों का सामना करके 9 चौकों की मदद से 57 रन ठोके.
यहां देख सकते हैं वीडियो
This duo though 🫶
Lottie and NSB talk us through their first series win 🤝 pic.twitter.com/FWK7SFZLAO
— England Cricket (@englandcricket) June 8, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘फाफ के बारे में भी सोचो’, आकाश चोपड़ा ने 3 खिलाड़ियों को रिलीज करने की DC को दी सलाह
[ad_2]
Source link