[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Human Trafficing Case: मां ने नाबालिग को बालिग बताकर शादी कराई तो बेटी ने मां पर चार लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज करा दिया। गोरखपुर के चिलुआताल इलाके की रहने वाली लड़की का मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुआ। उसने खुद को बालिग बताते हुए अपने परिचित युवक के साथ जाने की बात कही। वहीं उसकी मां ने बेटी को बेचने के आरोपों से इनकार किया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह नाबालिग है। उसने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की है। इसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। एसपी नार्थ ने बताया कि पीड़ित के नाबालिग होने की दशा में उसे परिजनों संग ही भेजा जाएगा। यदि वह नहीं गई तो उसे संरक्षण गृह में रखा जाएगा। चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपनी मां पर चार लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया।
हरियाणा में शादी के बहाने चार लाख रुपये में बेचने की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई। उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर भी मां का सहयोग करने का आरोप लगाया। इस मामले में उसकी मां और मददगार के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई।
पुलिस को पीड़ित के बालिग होने पर संदेह हुआ तो इसकी भी छानबीन हुई। पांचवीं तक पढ़ी पीड़िता के स्कूल का रिकॉर्ड पुलिस ने खंगाला तो वह नाबालिग निकली। जबकि उसकी मां ने बालिग बताकर शादी कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान कराया।
इस दौरान उसने मां पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए अपने परिचित युवक संग जाने की बात कही। लेकिन उसके नाबालिग होने की वजह से परिजन भी साथ ले जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर मानव तस्करी का मामला खत्म हो जाएगा।
क्या बोले एसपी
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीड़ित का बयान कोर्ट में हुआ है। उसने अपने मां पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए अपने परिचित युवक संग जाने की बात कही है। दस्तावेजों की छानबीन से पता लगा है कि वह नाबालिग है।
[ad_2]
Source link