Home Health मां बनने के बाद बढ़ते वजन से हैं परेशान तो नन्हे के साथ ऐसे करें वर्कआउट, प्रेग्नेंसी फैट होने लगेगा गायब

मां बनने के बाद बढ़ते वजन से हैं परेशान तो नन्हे के साथ ऐसे करें वर्कआउट, प्रेग्नेंसी फैट होने लगेगा गायब

0
मां बनने के बाद बढ़ते वजन से हैं परेशान तो नन्हे के साथ ऐसे करें वर्कआउट, प्रेग्नेंसी फैट होने लगेगा गायब

[ad_1]

Last Updated:

अक्सर महिलाएं डिलीवरी के बाद लटकते पेट और बढ़ते वजन से परेशान हो जाती हैं. प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना आम है लेकिन बच्चा होने के बाद इसे कुछ महीनों बाद आसानी से कम किया जा सकता है. मदर केयर के साथ कुछ ऐसी एक्टिवि…और पढ़ें

मां बनने के बाद बढ़ते वजन से हैं परेशान तो नन्हे के साथ ऐसे करें वर्कआउट

हर मां को बच्चे के साथ दिन में 10 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए (Image-Canva)

Workout for new mom: मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी पूरी तरह बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है. महिलाओं की ना तो नींद पूरी हो पाती है और ना ही वह पहले की तरह अपने मनमुताबिक जी पाती हैं. सबसे ज्यादा परेशान तो वह अपने वजन को लेकर रहती हैं. लेकिन मां बच्चे को संभालने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से अपना वजन भी कम कर सकती हैं. इसके लिए अपने बच्चे के साथ-साथ वर्कआउट करें.

बच्चे को घुमाने के साथ करें वॉक
बच्चा जब तक 1 साल का नहीं हो जाता, उसे मां के सिवा कोई नजर नहीं आता. छोटे बच्चे को मां की केयर की जरूरत होती है लेकिन इस चक्कर में मां अपने प्रेग्नेंसी फैट और लुक्स को लेकर परेशान रहती हैं. प्रेग्नेंसी फैट 6 महीने से 1 साल के अंदर गायब हो सकता है. इसके लिए बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना जरूरी है क्योंकि इससे मां का वजन भी कम होता है. इसके अलावा जब आप बच्चे को सुला रहे हों, या रोने पर गोंद में उठा रहे हों तो बैठकर यह काम ना करें. मां अगर बच्चे को टहलाकर उसे चुप कराएंगी या सुलाएंगी तो इससे उनकी वॉक होगी. ऐसा दिन में 10 मिनट से 1 घंटे तक करें. बच्चे के साथ वर्कआउट भी होने लगेगा. 

बच्चे को लिफ्ट करें
फिटनेस ट्रेनर आशी महलावत कहती हैं कि लोग जिम में जाकर वेट लिफ्टिंग करते हैं ताकि उनकी मसल्स मजबूत बनें और वजन तेजी से घटे. नई मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कर सकती हैं. बच्चे को हाथों में पकड़कर उन्हें ऊपर-नीचे मूव करें. इससे हाथों की एक्सरसाइज होगी. इसी तरह बच्चे को पकड़कर लेफ्ट-राइट में घुमाएं. इससे हाथों के साथ-साथ टमी की एक्सरसाइज भी होगी.

खिलौने उठाते हुए स्क्वाट करें
बच्चों के पास ढेरों खिलौने होते हैं जिसे वह घर के फर्श पर फैला कर रखते हैं. वह अपने खिलौनों को बार-बार भी फेंक देते हैं. ऐसे में मां जब उनके खिलौनों को फर्श से समेटें तो झुकने की बजाय स्क्वाट पॉजिशन में उन्हें उठाएं. इसी तरह बच्चा अगर नीचे लेटा हुआ है तो उसे स्क्वाट पोजिशन में उठाएं. इससे पेल्विक मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं और वजन तेजी से कम होता है.

बच्चे के साथ दौड़ लगाएं
बच्चा जब घुटनों के बल या पैरों पर चलना शुरू करता है तो मां की भागदौड़ बढ़ जाती है. बच्चे को अच्छा लगता है जब उसे कोई पकड़ने को दौड़े या उसके साथ खेले. ऐसे में मां को बच्चे के साथ दौड़ लगानी चाहिए या उनके साथ दौड़ने वाले गेम खेलने चाहिए ताकि मां और बच्चा दोनों एक्टिव रहे. दौड़ने से कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं.  

homelifestyle

मां बनने के बाद बढ़ते वजन से हैं परेशान तो नन्हे के साथ ऐसे करें वर्कआउट

[ad_2]

Source link