[ad_1]
itel P40 की कीमत: इस फोन को 7,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप तीन कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। इसमें फोर्स ब्लैक, ड्रीमी ब्लू और लग्जरियस गोल्ड शामिल हैं। इसकी उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
itel P40 के फीचर्स: कंपनी ने कहा है कि यह फोन अल्ट्रा-स्लिम है। यह 9.2mm का है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 13MP का है। दूसरा VGA सेंसर है। फोन में ड्यूल फ्लैश दिया गया है। साथ ही 5MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 6.6 इंच का HD+IPS Water Drop फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके जरिए यूजर्स फोन की मेमोरी को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W चार्जर सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन यूनिसॉक SC9863A चिपसेट से लैस है। इसमें Android 12 Go एडिशन दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने 12 महीने की वारंटी दी गई है। साथ ही वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आपको पैसे भी नहीं देने होंगे।
[ad_2]
Source link