[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
हर कोई नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करता है। खासकर जब बात घुमक्कड़ों की हो तो उन्हें नए शहर, खाना, भाषा के बारे में जानने की बेसब्री रहती है। मार्च के महीने में घूमने का एक अलग मजा है। इस महीने में अधिकतर कपल्स और परिवार घूमने की प्लानिंग करते हैं। इस महीने में भारत घूमने की कई सारी जगह हैं, जहां का मौसम सुहावना होता है।
मार्च में घूमने की बेस्ट प्लेसिस (Best Places To Visit In March)
1) पंचमढ़ी
मध्यप्रदेश में घूमने की कई सारी जगहों में से एक पंचमढ़ी है। इस जगह की हसीन वादियां,खूबसूरत झील, झरने, गुफा और हरियाली के लिए पूरे देश में फेमस है। मार्च के महीने में इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर आप कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
2) अंडमान- निकोबार
सुहावने मौसम में इस जगह को एक्सप्लोर करना मजेदार होगा। नीले-नीले पानी को देखते हुए अपने पार्टनर के साथ या फिर परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है। वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना चाहते हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर करने जरूर जाएं।
3) तवांग
अरुणाचल प्रदेश में इस शांत जगह को एक्सप्लोर किय जा सकता है। मार्च के मौसम में यहां धुंध कम हो जाती है। ऐसे में इस बेहद रोमांटिक जगह को घूमने का मजा डबल हो जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।
4) शिलांग
इस जगह को पूर्व का स्कॉटलैंड माना जाता है। ये जगह उन लोगों के लिए लिए बेहतरीन है जो शांति में सिर्फ रिलेक्स करना चाहते हैं। मार्च के महीने में यहां की सुंदरता देखने लायक होती है। वॉटरफॉल, ट्रैकिंग, देवदार के जंगल को देखना काफी आनंदमय होगा।
बनारसी पान से टमाटर चाट तक, वाराणसी जाएं तो जरूर चखें इन चटाकेदार चीजों का स्वाद
[ad_2]
Source link