Home Life Style मिलेगी सरकारी नौकरी, कब बदलेगी किस्मत? कर्म के साथ भाग्य भी जरूरी! हाथ की ये 4 रेखाएं बताती हैं सबकुछ

मिलेगी सरकारी नौकरी, कब बदलेगी किस्मत? कर्म के साथ भाग्य भी जरूरी! हाथ की ये 4 रेखाएं बताती हैं सबकुछ

0
मिलेगी सरकारी नौकरी, कब बदलेगी किस्मत? कर्म के साथ भाग्य भी जरूरी! हाथ की ये 4 रेखाएं बताती हैं सबकुछ

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. हस्तरेखा शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की जीवन रेखा उसकी आर्थिक हालात के साथ  प्रेममय जीवन की जानकारी देती है. कहा जाता है कि हस्तरेखा से व्यक्ति के बीते हुए कल से लेकर भविष्य में होने वाली चीजों का पता लगाया जा सकता है. व्यक्ति जीवन में कितना सफल होगा या फिर होगा भी या नहीं, इस बात का पता उसकी भाग्य रेखा को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित उत्तराखंड हिमालयन जेम्स एंड हैंडीक्राफ्ट के मालिक और हस्तरेखा जानकार अशोक ने Local 18 से बातचीत में कहा कि हस्तरेखा विज्ञान सिर्फ किसी के हथेली को पढ़ने को संबोधित नहीं करता, इसमें व्यक्ति की हथेली के साथ ही उंगली और नाखूनों को भी पढ़ा जाता है.

बेहद अहम है 4 रेखाएं
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति के हाथ की लकीरों से उस व्यक्ति के आने वाले समय में स्वास्थ्य, धन, ज्ञान, करियर, विवाह और कई अन्य स्थितियों का पता लगाया जा सकता है. वास्तव में हमारे हाथों में चार रेखाएं ऐसी हैं, जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ये रेखाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और उसके आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देती हैं.

क्या बताती हैं हाथ की रेखाएं?
अशोक ने कहा कि हाथों की लकीरें व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और प्रेममय जीवन के साथ ही उस व्यक्ति पर भविष्य में आने वाली शारीरिक समस्याओं और साथ ही व्यापार में फायदे और नुकसान के बारे में भी बताती हैं. आमतौर पर व्यक्ति के हाथ में एक सूर्य रेखा पाई जाती है, जो व्यक्ति के सरकारी नौकरी के योग के बारे में जानकारी देती है. वहीं हाथों में मौजूद दो सूर्य की रेखा अच्छी आर्थिक स्थिति दर्शाती हैं और छोटी सूर्य रेखा जीविका के क्षेत्र में परेशानी दर्शाती है. हमारी हाथ की उंगली में मौजूद मस्तिष्क रेखा बुद्धि रेखा भी कहलाती है. अगर मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा एक ही जगह से शुरू हो रही हों, तो वह व्यक्ति बुद्धिमानी और ज्ञानी माना जाता है. (ऊपर दिए वीडियो में हस्तरेखा विज्ञान को समझा जा सकता है.)

Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंगशुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों/दर्शकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों/दर्शकों तक महज सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी. Local 18 इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है.

Tags: Local18, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link