[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सपा ने मिशन 2024 से पहले सरकार को घेरने के लिए खास प्लान भी तैयार किया है। दरअसल समाजवादी पार्टी अब जातिगत जनगणना कराने की मांग का लेकर सड़क से लेकर सदन तक जोरदार अभियान चलाएगी। सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सपा प्रमुख व सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खुद इस मुद्दे को उठाएंगे, वहीं उनकी पार्टी इस मुद्दे पर 24 फरवरी से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान ब्लाक स्तर तक चलेगा।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप विभिन्न जिलों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगोष्ठियां कर अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी जातियों की जातिवार जनगणना की मांग पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। प्रत्येक जिलों में विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगोष्ठी का प्रथम चरण 24 फरवरी 2023 से प्रारम्भ होकर 5 मार्च 2023 तक चलेगा। इसमें 24 व 25 फरवरी को वाराणसी, 26 व 27 फरवरी को सोनभद्र, 28 फरवरी और 01 मार्च को मिर्जापुर, 02 व 03 मार्च को भदोही में संगोष्ठियां होंगी। 4 व 5 मार्च 2023 को प्रयागराज में इस कार्यक्रम का समापन होगा।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जातिवार गणना कराये जाने से विभिन्न जातियों के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हो सकेंगे और सभी को उनकी संख्या के अनुसार हक और सम्मान मिल सकेगा। जातिवार जनगणना के आंकड़ों से सरकार विकास कार्यों के अलावा अन्य नीति निर्धारण का कार्य कर सकेगी।
[ad_2]
Source link