[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
GATE 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर 21 फरवरी, मंगलवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि आंसर की में उन प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे जो प्रवेश परीक्षा में पूछे गए थे। इसके बाद छात्र गेट 2023 में अपने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आंसर की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने में सक्षम होंगे।
GATE 2023 की आंसर की जारी होने के एक दिन बाद, IIT कानपुर 22 से 25 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए विंडो को खोलेगा। आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए, छात्रों को गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पर अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गए हर ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद, विशेषज्ञों की टीम परिणामों के साथ GATE 2023 की फाइनल आंसर की जारी करेगी। शेड्यूल के अनुसार, नतीजे 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे और स्कोरकार्ड 21 मार्च को उम्मीदवारों के लिए मुख्य साइट पर उपलब्ध होगा।
15 फरवरी को IIT कानपुर ने GATE 2023 रिस्पॉन्स शीट जारी की थी। रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बता दें, परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को IIT कानपुर द्वारा आयोजित की गई थी।
गेट कट-ऑफ अंक सभी 29 पेपरों के लिए जारी किए जाएंगे और वे सभी विषयों के लिए अलग-अलग होंगे। GATE कट-ऑफ अंक न्यूनतम अंक हैं जो एक उम्मीदवार द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। कट-ऑफ लिस्ट एक पीडीएफ फाइल में जारी की जाएगी।
कट-ऑफ स्कोर उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तय किया जाता है। इस साल, GATE के लिए दो तरह के कट-ऑफ जारी किए जाएंगे – एक क्वालीफाइंग है और दूसरा एडमिशन कट-ऑफ है।
[ad_2]
Source link