Home World मीडिया की इस मांग को लेकर समर्थन में आए डोनॉल्ड ट्रंप, कहा- अमेरिकी जनता को मिले मौका

मीडिया की इस मांग को लेकर समर्थन में आए डोनॉल्ड ट्रंप, कहा- अमेरिकी जनता को मिले मौका

0
मीडिया की इस मांग को लेकर समर्थन में आए डोनॉल्ड ट्रंप, कहा- अमेरिकी जनता को मिले मौका

[ad_1]

डोनॉल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति।- India TV Hindi

Image Source : AP
डोनॉल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही एक मामले को लेकर मीडिया के समर्थन में आ गए हैं। दरसअल ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में चल रही कार्यवाही को अमेरिकी मीडिया ने लाइव प्रसारण की अनुमति मांगी है। अभी तक कोर्ट बंद कमरे में इस मामले की सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान मीडिया को मौजूद रहने की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे में मीडिया संस्थानों ने कोर्ट से लाइव कार्यवाही को दर्शाने की अनुमति मांगी है। डोनॉल्ड ट्रंप मीडिया की इस मांग के समर्थन में हैं।

 

ट्रंप ने उनके खिलाफ दर्ज संघीय चुनाव हस्तक्षेप मामले की वाशिंगटन में होने वाली सुनवाई का टीवी पर प्रसारण करने के मीडिया संस्थानों के अनुरोध का समर्थन किया है। मीडिया संस्थानों ने कहा है कि अमेरिका की जनता को ऐतिहासिक मामले की सुनवाई दिखाई जानी चाहिए। हालांकि न्याय विभाग ने मार्च 2024 में होने वाली सुनवाई के प्रसारण का विरोध करते हुए कहा है कि संघीय अदालत के नियमों के अनुसार सुनवाई के प्रसारण की अनुमति नहीं है। जबकि अमेरिकी जनता को इस मामले के बारे में पल-पल के अपडेट लेते रहने में दिलचस्पी है। 

ट्रंप के वकीलों ने कोर्ट से की ये अपील

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के वकीलों ने शुक्रवार रात अदालती कागजात में कहा, “अमेरिका और इससे बाहर प्रत्येक व्यक्ति को इस मामले की सुनवाई देखने का मौका मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप इससे पूरी तरह सहमत हैं, बल्कि पूरी सुनवाई के प्रसारण का अनुरोध करते हैं। ट्रंप के खिलाफ 2020 में हुए चुनाव के परिणाम पलटने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस चुनाव में उन्हें मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से हार का सामना करना पड़ा था।​ (एपी) 

यह भी पढ़ें

Latest World News



[ad_2]

Source link