[ad_1]
हाइलाइट्स
मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए काले चावल का डोसा सर्व कर सकते हैं.
काले चावल का डोसा टेस्टी होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भी है.
Black Rice Dosa Video Recipe: लंच और डिनर में ज्यादातर लोग नॉर्मल चावल या ब्राउन राइस खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी काले चावल का स्वाद चखा है? चावल की सभी वेरायटी में काला चावल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. काले चावल को विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेस्ट सोर्स माना जाता है, जिसका सेवन सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है. ऐसे में अगर कभी आपके घर मेहमान आ रहे हों, तो आप (Black Rice Dosa Recipe) काले चावल का स्वादिष्ट डोसा ट्राई कर सकते हैं.
काले चावल का डोसा बनाने की रेसिपी बेहद आसान है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर (@finefettlecookerys) ने वीडियो के माध्यम से शेयर किया है. आइए जानते हैं काले चावल का डोसा बनाने का तरीका, जिसे फॉलो करके आप टेस्टी और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: फटाफट बनाना है स्वादिष्ट नाश्ता, यह गुजराती डिश करें ट्राई, वीडियो देखकर मिनटों में करें तैयार
काले चावल का डोसा बनाने की सामग्री
काले चावल का डोसा बनाने के लिए 1 कप काला चावल, ¾ कप काली उरद की दाल, 1 चम्मच मेथी के दाने और स्वादानुसार नमक ले लें. आइए अब जानते हैं काले चावल का डोसा बनाने की विधि.
काले चावल के डोसे की रेसिपी
काले चावल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में काला चावल, उरद की दाल और मेथी के दाने ले लें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से साफ पानी में धोएं. फिर इसमें पानी डालकर 4-5 घंटे के लिए रख दें. वहीं अगर आप चाहें तो चावल को रात भर के लिए भी भिगो सकते हैं. चावल फूलने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें. वहीं जरुरत पड़ने पर आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं. मगर ध्यान रहे कि डोसे का बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: खाने के बाद सर्व करना है डिलिशियस डेजर्ट, ट्राई करें कुंडा खीर की रेसिपी, वीडियो में देखें बनाने का तरीका
अब इस पेस्ट को 7-8 घंटे के लिए छोड़ दें. जिससे इसमें खमीर उठ जाएगी और आपका डोसा बिल्कुल परफेक्ट बनेगा. इसके बाद बैटर में नमक मिक्स करें. बस आपके डोसे का बैटर तैयार है. अब गैस पर तवा गर्म करें और डोसे को डालकर गोल घुमाते हुए फैलाएं. डोसा अच्छी तरह से पकने के बाद इस पर बटर डालें और फिर फोल्ड करके प्लेट में निकाल लें. बस आपका क्रिस्पी और टेस्टी डोसा तैयार है. इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 07:00 IST
[ad_2]
Source link