Home Life Style मेहमानों को करना है इंप्रेस, डिनर में बनाएं कटहल कोरमा, कुकिंग के कायल हो जाएंगे गेस्ट

मेहमानों को करना है इंप्रेस, डिनर में बनाएं कटहल कोरमा, कुकिंग के कायल हो जाएंगे गेस्ट

0
मेहमानों को करना है इंप्रेस, डिनर में बनाएं कटहल कोरमा, कुकिंग के कायल हो जाएंगे गेस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

कटहल क़ोरमा की रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं.
कटहल क़ोरमा खिलाकर आप मेहमानों को चुटकियों में इंप्रेस कर सकते हैं.

Kathal Korma Recipe for Dinner: डिनर में लोग कई टेस्टी डिशेज ट्राई करते हैं. खासकर किसी गेस्ट को डिनर पर इनवाइट करने के बाद ज्यादातर लोग बेस्ट डिश परोसने पर जोर देते हैं. हालांकि अगर आपके घर में भी डिनर पर मेहमान आ रहे हैं और आप मेन्यू को लेकर कन्फ्यूज हैं. तो कटहल का क़ोरमा (Kathal korma recipe) सर्व करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. कटहल क़ोरमा की रेसिपी ट्राई करके आप गेस्ट को अपनी कुकिंग का दीवाना बना सकते हैं.

आमतौर पर लोग कटहल की सब्जी से लेकर कटहल का आचार जैसी कई चीजों का सेवन करते हैं. मगर कटहल क़ोरमा का स्वाद बहुत कम लोगों ने ही चखा होता है. ऐसे में डिनर पर कटहल क़ोरमा सर्व करके आप मेहमानों के सामने यूनीक और लजीज डिश पेश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कटहल क़ोरमा बनाने की रेसिपी.

कटहल क़ोरमा बनाने की सामग्री
कटहल क़ोरमा बनाने के लिए 350 ग्राम कटहल, 2 बारीक कटे तले हुए प्याज, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 2चम्मच तेल या घी, 1 चम्मच मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच गुलाब जल, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दही, 10 ग्राम बादाम, 3 काजू, 1 पीस दालचीनी, 2 इलाइची, 2 तेज पत्ता और स्वादानुसार नमक ले लें.

ये भी पढ़ें: बादाम-केले की स्मूदी गर्मी में रखेगी कूल, दिनभर बनी रहेगी चुस्ती और फुर्ती, 10 मिनट में होगी तैयार

कटहल क़ोरमा बनाने की रेसिपी
कटहल क़ोरमा बनाने के लिए बादाम और काजू को पानी में भिगो कर रख दें. अब 20 मिनट बाद बादाम का छिलका उतार दें. फिर काजू और बादाम को दही में डालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद कुकर में घी या तेल गर्म कर लें. अब इसमें इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी मिलाकर 4-5 मिनट तक भूनें. फिर इसमें कटहल डालकर चलाएं. कुछ देर बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें और 3 मिनट तक पकाएं.

ये भी पढ़ें: रात के बचे चावल से बनाएं राइस पकोड़ा, टेस्टी स्नैक्स हर कोई करेगा पसंद, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

अब इस मिक्सचर में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला दें. 2 मिनट बाद इसमें दही, काजू और बादाम का पेस्ट मिक्स करें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें तले हुए प्याज डालकर 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें. अब कुकर में 2 कप पानी डालकर ढक्कन लगा दें. 1-2 सीटी आने के बाद गैस बंद करें.

फिर कुकर खुलने के बाद इसमें गुलाब जल डालकर मिक्स कर दें और कुछ देर तक पकाएं. आपका कटहल कोरमा तैयार है. अब इसे हरी धनिया से गार्निश करके मेहमानों के आगे सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link