Home Life Style मोच के दर्द से हो गए हैं बेहाल राहत देगा दूध फिटकरी का ये नुस्खा

मोच के दर्द से हो गए हैं बेहाल राहत देगा दूध फिटकरी का ये नुस्खा

0
मोच के दर्द से हो गए हैं बेहाल राहत देगा दूध फिटकरी का ये नुस्खा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Home Remedy For Sprain Pain: कई बार उठते-बैठते या फिर चलते-फिरते, पैर मुड़ जाने की वजह से पैर में मोच आ जाती है। जिसकी वजह से पैरों में असहनीय दर्द होने लगता है। पैरों की मोच अगर ज्यादा गहरी न हो तो लोग उसे ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं। ऐसे ही एक असरदार उपाय में से एक है दूध फिटकरी का ये नुस्खा। आइए जानते हैं मोच के दर्द से राहत पाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।  

दूध और फिटकरी से दूर करें मोच का दर्द-

पैर में मोच आने पर होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी सी पीसी हुई फिटकरी मिलाकर पी लें। दूध में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व जब फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ मिलते हैं तो दर्द से जल्द राहत मिलती है। इसके अलावा फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण जल्दी चोट भरने में मदद करते हैं। 

फिटकरी का दूसरा उपाय-

मोच के दर्द से राहत पाने के लिए आप दूध और फिटकरी का एक गाढ़ा घोल तैयार करके उसमें रूई भिगोकर मोच वाले हिस्से पर सेंक लगाएं। आप चाहें तो दूध और फिटकरी के मिश्रण को रूमाल में भिगोकर मोच के दर्द पर 15 मिनट तक लगाकर रख सकते हैं। इस उपाय को करने से भी मोच के दर्द से राहत मिलती है। 

[ad_2]

Source link