Home Life Style मोबाइल और लैपटॉप पर काम करते-करते आंखों को होने लगा है दर्द? इन 3 उपायों से तुरंत मिलेगा आराम

मोबाइल और लैपटॉप पर काम करते-करते आंखों को होने लगा है दर्द? इन 3 उपायों से तुरंत मिलेगा आराम

0
मोबाइल और लैपटॉप पर काम करते-करते आंखों को होने लगा है दर्द? इन 3 उपायों से तुरंत मिलेगा आराम

[ad_1]

eye pain instant relief- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
home remedy for eye pain instant relief

home remedy for eye pain: शरीर का हर अंग कोमल होता है लेकिन इनमें आंखें सबसे पहले नंबर पर आती हैं। आजकल लोगों को आंखों की समस्या बहुत हो रही है और कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लगने लगा है। आंखों के साथ थोड़ी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ जाती है। इन दिनों बच्चे हों या बुजुर्ग सभी मोबाइल और लैपटॉप पर अपना काफी वक्त बिताते हैं। ऐसे में अक्सर आंखों में दर्द की समस्या होने लगती है। इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को कमजोर बना रहा है, अगर समय रहते ख्याल न रखा जाए तो आंखें कमजोर होने लगती हैं। आप भी मोबाइल और लैपटॉप के कारण आंखों के दर्द से परेशान हैं तो यहां हम आपको आंखों के दर्द से राहत दिलाने वाले उपाय (eye pain treatment at home) बता रहे हैं। 

आंखों को आराम देने के लिए क्या करें (home remedies for eye pain)

आंखों के लिए खीरा

मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताने के कारण अगर आपकी आंखों में दर्द होने लगा है तो इस दर्द से खीरा आपको तुरंत राहत दिलवा सकता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे के स्लाइस काटकर आंखों पर 20 मिनट के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा आप खीरे को कद्दूकर करके भी आंखों पर रख सकते हैं। खीरे के इस्तेमाल से आपको दर्द से छुट्टी मिल जाएगी।

आंखों के लिए गुलाबजल

गुलाबजल भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों में दर्द और जलन से छुटकारा दिलाने में गुलाबजल आपकी मदद कर सकता है। गुलाबजल की 2-2 बूंदे आंखों में डालकर कुछ समय के लिए आराम करें। गुलाबजल के इस्तेमाल से आंखों में खुजली की समस्या भी खत्म होती है।

आंखों के लिए आलू

खीरे की तरह ही आलू भी आंखों के दर्द से राहत दिलवा सकता है। इसके लिए आप आलू के स्लाइस काटकर पहले इन्हें 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद ठंडे स्लाइस को आंखों पर रखें। इसके इस्तेमाल से दर्द से राहत मिलेगी। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: Heat Wave: लू से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं तो पछताएंगे आप

तनाव और एंग्जाइटी के हैं शिकार, तो पानी में मिलाकर पिएं किचन में रखा ये मसाला, इन 3 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

घर पर एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? जानिए बाजार जैसा Aloe Vera Gel बनाने का तरीका

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link