[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चाइनीज टेक कंपनी Tecno की ओर से भारतीय मार्केट के बजट सेगमेंट में 90Hz रिफ्रेश रेट और 8GB रैम वाला पावरफुल डिवाइस Tecno Spark Go 2024 पेश किया गया है। इस फोन को अब तक 3GB+64GB और 4GB+64GB वेरियंट्स में ही खरीदा जा सकता था। अब इसका स्टोरेज 128GB तक बढ़ा दिया गया है और नए वेरियंट पर छूट भी मिल रही है।
टेक्नो स्मार्टफोन में 4GB इंस्टॉल्ड रैम मिलती है, जिसे Memory Fusion फीचर के साथ 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन का बैक कैमरा डिजाइन iPhone के प्रो मॉडल्स वाले कैमरा मॉड्यूल से प्रेरित है। इस फोन में हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा ऐपल आईफोन के डायनमिक आईलैंड जैसा डायनमिक पोर्ट फीचर दिया गया है।
10,000 रुपये से कम में देश का पहला 24GB रैम फोन, 45W फास्ट चार्जिंग भी
आज से Spark Go 2024 की सेल
नए 128GB स्टोरेज वेरियंट की सेल भारतीय मार्केट में आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकेगा। नए वेरियंट पर बैंक ऑफर के साथ 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे केवल 6,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह मिस्टिक वाइट और ग्रैविटी ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Spark Go 2024 के स्पेसिफिकेशंस
बजट स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 8GB (4GB इंस्टॉल्ड+ 4GB वर्चु्अल) रैम दी गई है। इसमें Android 13 पर आधारित Hi OS सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है। फोन के पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर ऑथेंटिकेशन के लिए दिया गया है।
16GB रैम और 50MP कैमरा वाला फोन 8,000 रुपये से कम में, खास डील
कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Spark Go 2024 में बैक पैनल पर 13MP प्राइमरी लेंस और AI सेंसर वाला डु्अल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा डु्अल फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 10W USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
[ad_2]
Source link