[ad_1]
रिया पांडे/दिल्लीः राजधानी दिल्ली घूमने-फिरने, शॉपिंग, मस्ती और खाने को लेकर बहुत आगे है. दिल्ली में आपको देश ही नहीं बल्कि विदेशी व्यंजन भी खाने को मिल जाएंगे. लेकिन साउथ इंडियन खाने का मजा लेने के लिए हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे, जहां आपको इडली, डोसा और सांभर के अलावा अन्य साउथ इंडियन डिशेज का असली टेस्ट मिलेगा. यदि आप पिंक लाइन से सफर कर रहे हैं, तो यह रेस्टोरेंट आपके ऑफिस टाइम में खाना खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
यह रेस्टोरेंट आश्रम मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जिसे Appus साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के नाम से जाना जाता है. इस रेस्टोरेंट के संचालक सजीनामा ने बताया कि यह रेस्टोरेंट 23 सालों से लोगों को अपना स्वाद चखा रहा है. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि दिल्ली जैसे महंगे शहर में होने के बावजूद, यह सस्ते में लोगों को बैठक कर खाना परोसता है. इसके अलावा, इनके रेस्टोरेंट में बहुत ही नीट एंड क्लीन तरीके से खाना सर्व किया जाता है, जिस वजह से उनके यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है.
जानें डिशेज की कीमत
इसके आलावा, आपको यहां साउथ इंडियन के अलावा वेज से लेकर नॉन-वेज तक कई वैराइटीज मिलेंगी. खाने की कीमत की बात करें तो यहां मसाला डोसा ₹100 में, इडली ₹70 में, फिश करी ₹120 में और चिकन करी ₹140 में मिलेगी.
जानें टाइम और लोकेशन
यह रेस्टोरेंट सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक खुला रहता है, उसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन आश्रम है.
.
Tags: Delhi news, Food 18, Local18
FIRST PUBLISHED : December 1, 2023, 12:23 IST
[ad_2]
Source link