Home Life Style यहां मिल रहा सस्ता और स्वादिष्ट पिज्जा, सिर्फ खर्च करने होंगे 49 रुपए

यहां मिल रहा सस्ता और स्वादिष्ट पिज्जा, सिर्फ खर्च करने होंगे 49 रुपए

0
यहां मिल रहा सस्ता और स्वादिष्ट पिज्जा, सिर्फ खर्च करने होंगे 49 रुपए

[ad_1]

अभिलाष मिश्रा/इंदौर. पिज्जा एक ऐसी डिश है जो हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आती है. इंदौर में भी पिज्जा की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. इंदौर के लोगों को समय-समय पर पिज्जा की अलग-अलग वैरायटी काफी पसंद आती हैं. आजकल इंदौर के लोगों को तंदूरी चीज पिज्जा का स्वाद काफी पसंद आ रहा है. जिसे खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेघदूत चौपाटी की बीकॉम पिज्जा की दुकान पर पहुंच रहे हैं. वैसे तो बीकॉम पिज्जा की दुकान पर पिज्जा की बहुत सी वैरायटी उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर तंदूरी चीज पिज्जा है.

दुकान के संचालक अंकुश ने बताया कि हमारी दुकान बीकॉम पिज्जा को लगभग डेढ़ साल का समय हो चुका है. वैसे तो हमारी दुकान के हर पिज्जा को लोग काफी पसंद करते हैं. पर विशेष रूप से हमारे दुकान का तंदूरी चीज पिज्जा लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इस पिज्जा में ओनियन, टोमेट, कॉर्न, पनीर, तंदूरी सॉस, मोजरेला सॉस, मोजरेला चीज़, लिक्विड चीज़ जैसी ढेर सारी चीजें डाली जाती हैं. इससे यह बेहद स्वादिष्ट बन जाता है.

पिज्जा का स्टार्टिंग रेट ₹49

हमारी दुकान में पिज्जा का स्टार्टिंग रेट ₹49 है और तंदूरी चीज पिज्जा का रेट ₹149 है. दुकान के नियमित ग्राहक बॉबी ने बताया कि मैंने बहुत सी दुकानों में पिज्जा खा कर देखा है, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा पसंद तंदूरी चीज पिज्जा है. मैंने इससे पहले कई दुकानों में ट्राई किया है पर यहां का टेस्ट मुझे बेस्ट लगा. मैं यहां पर अपना पसंदीदा पिज्जा खाने के लिए आता रहता हूं.

Tags: Food 18, Indore news, Latest hindi news, Local18, Mp news, Pizza

[ad_2]

Source link