Home National यूपी की राह पर हरियाणाः 2 बदमाशों के घर पर चला खट्टर सरकार का ‘बुलडोजर’

यूपी की राह पर हरियाणाः 2 बदमाशों के घर पर चला खट्टर सरकार का ‘बुलडोजर’

0
यूपी की राह पर हरियाणाः 2 बदमाशों के घर पर चला खट्टर सरकार का ‘बुलडोजर’

[ad_1]

मेवात. हरियाणा की सरकार योगी की राह पर चली है. नूंह पुलिस प्रशासन ने पचगांव में दो बदमाशों के मकानों को जमींदोज कर दिया. आपराधिक किस्म के मुबारिक उर्फ तन्ना ने  अवैध संपति अर्जित कर मकान बनाया था. जिस पर गुरुग्राम, रोहतक,नूंह व तावडू सहित विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में 10 आपराधिक मामले दर्ज है.

जिला नगर योजनाकार अधिकारी बीनेश कुमार डीएसपी जयप्रकाश यादव सदर थाना प्रभारी संदीप मोर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था. नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने अपराध व गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई करने से पहले आरोपी के परिजनों को नोटिस भी जारी किया गया था.

जेल में बंद आरोपी मुबारिक उर्फ तन्ना ने जिला नगर योजनाकार विभाग के नियमों का उल्लंघन अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था. आरोपी पर पर,नूंह तावडू, गुरुग्राम,रोहतक व  आदि के थानों में गौ तस्करी चोरी, अवैध हथियार अधिनियम और लूट, डकैती जैसे दस गंभीर केस दर्ज हैं. जो लगभग 10 साल पहले से ही जुर्म की दुनिया में है.

आरोपी ने अपराध की दुनिया में रहकर मकान बनाया हुआ है. इसी प्रकार आरोपी पचगांव के ही रहने वाले खालिद के मकान में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई. खालिद पर तावडू सदर थाने में चोरी व गोकशी सहित पांच मुकदमे दर्ज है, जिनमें फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. पुलिस व डीटीपी नूंह की टीम एक साथ पचगांव में उपरोक्त दोनों आरोपियों के मकान पर पहुंची थी और परिवार को बाहर निकालकर पूरा घरों को जमींदोज कर दिया. तोड़फोड़ की कार्रवाई करने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग के कर्मचारियों ने दोनों मकानों की वीडियोग्राफी की. बिजली लाइन काटी और परिवार के सदस्यों ने मकान से जरूरी घरेलू सामान सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया.

कार्यवाही से पहले मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. इस दौरान आरोपियों के परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह का अभियान जारी रहेंगे.

Tags: CM Yogi, Haryana News Today, Haryana police

[ad_2]

Source link